• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महू से बड़वाह के बीच बनेगी 11 किलोमीटर की सुरंग

महू से बड़वाह के बीच ब्रॉड गेज ट्रेन 11 किलोमीटर तक सुरंग में चलेगी। यह सुरंग महू-खंडवा गेज कन्वर्जन के दौरान बनाई जाएगी।

By Edited By:
Publish Date: Fri, 17 Apr 2015 01:32:37 PM (IST)Updated Date: Fri, 17 Apr 2015 01:35:07 PM (IST)
महू से बड़वाह के बीच बनेगी 11 किलोमीटर की सुरंग

इंदौर/खंडवा। महू से बड़वाह के बीच ब्रॉड गेज ट्रेन 11 किलोमीटर तक सुरंग में चलेगी। यह सुरंग महू-खंडवा गेज कन्वर्जन के दौरान बनाई जाएगी। रेलवे ने इसका खाका तैयार कर लिया है। पहले चरण में खंडवा से सनावद तक का काम होगा, जिसके लिए भूमि अधिग्रहण सर्वे शुरू हो गया है।

इसके बाद महू-सनावद को जोड़ा जाएगा।

गेज कन्वर्जन के लिए रेल बजट में 200 करोड़ रुपए स्वीकृति होने के साथ ही पुल व पुलियाओं के निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपए की अतिरिक्त स्वीकृति मिल गई है।

खंडवा से सनावद के बीच नए ब्रॉड गेज ट्रैक पर 155 छोटे व 11 बड़े पुल बनेंगे। दो रेलवे ब्रिज का भी निर्माण होगा। साथ ही महू से सनावद के घाट सेक्शन होने और पातालपानी-कालाकुंड स्टेशन को हटाकर डायवर्टेड रूट बनने के कारण यहां गेज कन्वर्जन का काम बाद में शुरू होगा। घाट सेक्शन में 11 किलोमीटर की सुरंग भी बनाई जाएगी। -नप्र


23 मीटर जमीन का सीमांकन

गेज कन्वर्जन के लिए मीटरगेज लाइन के सेंट्रल पाइंट से एक ओर 13 मीटर और दूसरी ओर 10 मीटर जमीन का सीमांकन किया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में शासकीय भूमि उपलब्ध नहीं होगी वहां कृषि व वन भूमि के अधिग्रहण की कार्यवाही मई में शुरू होगी। अजंटी व ओंकारेश्वर रोड स्टेशन के विस्तार के लिए भी जमीन अधिगृहित की जाएगी।

जल्द शुरू होगा काम

गेज कन्वर्जन में खंडवा से सनावद का कार्य पहले किया जाएगा। महू से सनावद का गेज कन्वर्जन दूसरे चरण में होगा। यहां डायवर्टेड रूट पर 11 किलोमीटर की सुरंग बनेगी।

-जितेंद्र कुमार जयंत, जनसंपर्क अधिकारी, रतलाम मंडल