• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Crime News Indore: विवादित अयोध्यापुरी कालोनी मामले में मिली धमकी, भूमाफिया मद्दा पर आरोप

Crime News Indore: आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Sun, 26 Sep 2021 01:36:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Sep 2021 01:36:46 PM (IST)
Crime News Indore: विवादित अयोध्यापुरी कालोनी मामले में मिली धमकी, भूमाफिया मद्दा पर आरोप

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि Crime News Indore। सैकड़ों करोड़ रुपये के भू-घोटाले से चर्चा में आई अयोध्यापुरी कॉलोनी को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। अयोध्यापुरी में प्लॉट के लिए संघर्ष कर रहे एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी में फरार भूमाफिया दीपक जैन उर्फ दीपक मद्दा का नाम सामने आया है। एमआइजी थाना पुलिस ने केशरबाग कालोनी निवासी मृगेंद्रसिंह पुत्र एसपीसिंह की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कर लिया है।

एसआइ सुरेंद्रसिंह के मुताबिक मृगेंद्रसिंह ने घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे की बताई है। रहवासी संघ पदाधिकारियों के साथ थाने आए सिंह ने पुलिस को बताया कि एबी रोड़ स्थित अयोध्यापुरी में उनका प्लॉट क्रमांक 167 है। वह अपने प्लॉट पर खड़े हुए थे तभी एक बाइक पर तीन बदमाश आए और उन्हें धमकाने लगे। सिंह के मुताबिक बदमाशों ने कहा कि यह कॉलोनी दीपक मद्दा की है। यहां पर दोबारा दिखे तो अंजाम बहुत बुरा होगा। आरोपितों ने फरियादी को जान से खत्म करने की धमकी दी और भाग गए। घटना से बात सिंह थाने पहुंचे और लिखित शिकायत की। शनिवार रात पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।


महीनों से फरार है दीपक मद्दा

माफिया विरोधी अभियान के बाद कलेक्टर मनीषसिंह ने पहली बड़ी कार्रवाई दीपक मद्दा पर ही की थी। मद्दा पर खजराना, एमआइजी थाना में सात केस दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित हो चुका है। हालांकि एमआइजी में दर्ज दो प्रकरण (अयोध्यापुरी संबंधित) में मद्दा को निचली अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी है।