• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में मोहर्रम जुलूस में तीन भाइयों पर चाकू से हमला, भीड़ में धक्का लगने के बाद हुआ था विवाद

विवाद के बाद हुए हमले में तीनों नाबालिग भाई घायल हो गए। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों समेत उनके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 02:24:15 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 02:24:15 PM (IST)
इंदौर में मोहर्रम जुलूस में तीन भाइयों पर चाकू से हमला, भीड़ में धक्का लगने के बाद हुआ था विवाद
गुरुवार रात को इमामबाड़ा से निकला सरकारी ताजिया। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. सीने में चाकू मारा, बचाव के दौरान हाथ फिसलने से बांह में लगा
  2. विवाद के बाद हुए हमले में तीनों नाबालिग भाई घायल हो गए
  3. पुलिस ने दो नामजद आरोपियों समेत उनके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। सराफा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात निकले मोहर्रम के जुलूस के दौरान भीड़भाड़ में धक्का लगने की बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बदमाशों ने तीन नाबालिग भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया।

विवाद के बाद हुए हमले में तीनों नाबालिग भाई घायल हो गए। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों समेत उनके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है, वहीं पुलिस मामले में आगे जांच कर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।


पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय निजामुद्दीन निवासी जिन्सी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने भाइयों फैजान और 15 वर्षीय हैदर अली के साथ जिन्सी हाट मैदान से निकल रहे मोहर्रम जुलूस में शामिल था। इसी दौरान भीड़ में आरोपी अयान से धक्का लग गया। आरोप है कि इसी बात पर अयान ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर विरोध किया तो उसने निजामुद्दीन के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दोनों भाइयों पर भी अयान और उसका साथी अली हमला करने लगे।

सीने पर किया था वार

शिकायत के मुताबिक आरोपी अयान ने चाकू निकालकर निजामुद्दीन के सीने पर वार करने की कोशिश की। बचाव करते हुए चाकू उसके बाएं हाथ में लगा। वहीं हैदर अली ने चाकू पकड़ने का प्रयास किया तो उस पर भी हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में चोट आई। इसी दौरान आरोपी अली ने फैजान पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी उंगलियों पर गंभीर चोट आई है। घटना के बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने अयान, अली और उनके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

वीडियो में दो युवकों के गुट आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं

राजवाड़ा क्षेत्र का ही एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवकों के गुट आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो भी मोहर्रम जुलूस वाली रात का है। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर शामिल लोगों की पहचान कर आगे कार्रवाई करेंगे।

मोहर्रम के जुलूस में पुलिस ने गांजा और चाकू के साथ बदमाशों को पकड़ा

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने बुधवार रात मोहर्रम के जुलूस के दौरान 13 लोगों को पकड़ा है। उनके पास से चाकू और गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने संबंधित थानों में प्रकरण दर्ज करवाए हैं। हथियारों के साथ पकड़े गए आरोपितों का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।

डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार, मोहर्रम पर निकलने वाले जुलूस में क्राइम ब्रांच के 40 से अधिक पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में तैनात किया गया था। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से आरोपित मोहम्मद हसरत, मुसेफ अंसारी और मोहम्मद अरबाज को गांजे के साथ पकड़ा। आरोपित अयान खान को चाकू और नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया।

अंसार शेख और समीर शेख को चंदननगर क्षेत्र से गांजे के साथ पकड़ा गया। वहीं, सदर बाजार थाना क्षेत्र के जूना रिसाला से एक नाबालिग को चाकू के साथ पकड़ा गया है। डीसीपी के अनुसार, कुल 10 नशेड़ी और तीन चाकूबाज पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।

उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस में वैन ब्लास्ट का मामला: पुलिस पता कर रही मकसद, आरोपियों का निकाला जुलूस, एनएसए की होगी कार्रवाई