• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में मुनाफे का झांसा देकर लोगों से 3.10 करोड़ की बीसी-चिटफंड की ठगी करने वाले तीन कारोबारी गिरफ्तार

आरोपितों ने सुनियोजित तरीके से लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर 3 करोड़ 10 लाख रुपये हड़प लिए। मुख्य आरोपित नरेश पिपले उर्फ गुड्डू व्यायामशाला संचालक...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 04 Jul 2026 12:18:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Jul 2026 12:18:56 PM (IST)
इंदौर में मुनाफे का झांसा देकर लोगों से 3.10 करोड़ की बीसी-चिटफंड की ठगी करने वाले तीन कारोबारी गिरफ्तार
आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। (एआई इमेज)

HighLights

  1. तीन साल तक वसूले करोड़ों रुपये, रकम मांगने पर निवेशकों को धमकाया और मारपीट कर दी
  2. करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने तीन कारोबारियों को पकड़ा है
  3. आरोपितों ने सुनियोजित तरीके से लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर 3 करोड़ 10 लाख रुपये हड़प लिए

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बीसी और चिटफंड के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में क्राइम ब्रांच ने तीन कारोबारियों को पकड़ा है। आरोपितों ने सुनियोजित तरीके से लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर 3 करोड़ 10 लाख रुपये हड़प लिए। मुख्य आरोपित नरेश पिपले उर्फ गुड्डू व्यायामशाला संचालक छोगालाल उस्ताद का पौता है। उसका परिवार भाजपा से भी जुड़ा हुआ है। नरेश आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबार करता है।

डीसीपी (अपराध) राजेश त्रिपाठी के मुताबिक विकास धुलधोये, मनोज उर्फ कालू, अरुण बड़के, हरीश राजौरा, वीर सिंह अहिरवार, विजय दीवान, राजू पिपले, अनुराग बड़, विजेंद्र अहिरवार, मनोज राठौर और सूरज सोनी सहित 11 लोगों द्वारा धोखाधड़ी की शिकायत की थी। पुलिस ने जांच की और आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में कायमी कर ली।


डीसीपी के अनुसार गुरुवार रात पुलिस ने आरोपित नरेश पिपले उर्फ गुड्डू (आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी) निवासी रामलक्ष्मण मार्केट खातीपुरा,, शोएब अब्बासी (जयपुरी चिड़ियों का व्यापारी) निवासी आशा पैलेस खजराना और कपिल गोलिया (फर्नीचर कारोबारी)निवासी सुभाष नगर (मल्हारगंज) को पकड़ लिया। डीसीपी के अनुसार वर्ष 2022 से 2024 के बीच अलग-अलग बीसी और चिटफंड योजनाएं संचालित कर रहे थे। तीनों ने कई लोगों को निवेश करने पर मोटा मुनाफा और समय पर भुगतान का भरोसा दिलाकर किस्तों और नकद के रूप में करोड़ों रुपये जमा कराए।

रकम मांगने पहुंचे तो दी धमकी

जांच में सामने आया कि बीसी का टर्न आने और निवेश की अवधि पूरी होने पर जब निवेशकों ने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर पीड़ितों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

बैंक खातों और संपत्तियों की जांच

पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और उनके अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही ठगी की रकम और उससे खरीदी गई संपत्तियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पीड़ितों को उनकी राशि वापस दिलाई जा सके।

बिलासपुर में कम दाम और अधिक मुनाफे का लालच देकर 15 लाख की ठगी; सिविल लाइन थाने में केस दर्ज