Today in Indore: गुमाश्ता नगर में भागवत तो संगम नगर में होगी रामकथा
Today in Indore: इंदौर शहर में 26 दिसंबर को कई खास कार्यक्रम होंगे, पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।
By Hemraj Yadav
Edited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Mon, 26 Dec 2022 08:12:16 AM (IST)
Updated Date: Mon, 26 Dec 2022 08:12:16 AM (IST)

Today in Indore: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इंदौर में धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के विभिन्न कार्यक्रम 26 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर राम कथा और भागवत कथा के आयोजन होंगे। मलयाली समाज मंडल पूजन और धनुमास के चलते धनुमास उत्सव के आयोजन होंगे। इस दौरान कोरोना संक्रमण के फैलने की संभावना को देखते हुए कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए स्वयं और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें।
  - मलयाली भाषियों की 60 दिनी मंडल पूजा महालक्ष्मी नगर स्थित श्री गणेश एवं अयप्पा मंदिर पर होगी। इसमें सुबह 6 से 9 बजे तक विभिन्न पूजा होगी। शाम 7.30 बजे दीप आराधना होगी। इसके पश्चात भजन संध्या आयोजित की जाएगी।
   - लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में सुबह 7.45 बजे वेंकट रमणा गोविंदा नाम-जप परिक्रमा निकलेगी। इसमें बड़ी संख्या में वैष्णवजन शामिल होंगे। परिक्रमा के बाद भगवान का शृंगार-पूजन और आरती की जाएगी। 
  - रामस्नेही संप्रदाय के संत पुष्कर अमृतराम महाराज की भागवत कथा 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक मुकुट मांगलिक भवन गुमाश्ता नगर में आयोजित की जाएगी। श्री प्रभात फेरी भजन मंडल एवं रामायण मंडल गुमाश्ता नगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगी। 
  - सात दिनी राम कथा कथाकार दीदी मां मंदाकिनी श्रीराम किंकर के मुखारबिंद से संगम नगर में होगी। कथा 26 दिसंबर से 2 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 3.30 से शाम 6.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें कथा प्रसंग के अनुसार उत्सव का आयोजन किया जाएगा।