Today In Indore: तिरुपति बालाजी वेंकटेश देवस्थान में वार्षिक आयोजन के साथ फाग में उड़ेगा रंग-गुलाल
Today In Indore: जानिये शहर में आज होंगे ये आयोजन, इन्हें देखकर बनाएं अपने दिन का प्लान।
By Sameer Deshpande
Edited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Tue, 12 Mar 2024 07:41:53 AM (IST)
Updated Date: Tue, 12 Mar 2024 07:41:53 AM (IST)
शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम को होंगे।HighLights
- शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 12 मार्च को होंगे।
- अज्ञेय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा होगी।
- साथ ही प्रदर्शनी भी लगेगी और नाटक डाकघर का मंचन भी किया जाएगा।
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर Today In Indore। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 12 मार्च को होंगे। इसमें फाग उत्सव के आयोजन में रंग-गुलाल उड़ेगा। साथ ही तिरुपति बालाजी वेंकटेश देवस्थान गुमाश्ता नगर में वार्षिकोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा अज्ञेय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा होगी। इसके साथ ही प्रदर्शनी भी लगेगी और नाटक डाकघर का मंचन भी किया जाएगा।
- संस्था सृजन द्वारा सामाजिक समरसता फाग महोत्सव राम मंदिर, पंचकुइया में दोपहर 3 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही दस दिनी फाग उत्सव का आयोजन शुरू होगा। महोत्सव ध्यान योगी महामंडलेश्वर महर्षि स्वामी उत्तम स्वामी महाराज के सान्निध्य में होगा। सहभगिता पास पर प्रतिदिन लक्की ड्रा से एलसीडी टीवी, फ्रिज सहित 100 से ज्यादा इनाम खुलेंगे। फाग का आयोजन शहर के अलग-अलग क्षेत्र में हर दिन होंगे।
- तिरुपति बालाजी वेंकटेश देवस्थान
गुमाश्ता नगर में वार्षिकोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें झालारिया पीठाधीश्वर स्वामी घनश्यामाचार्य महाराज के सान्निध्य में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सुबह 9.30 बजे अष्टोत्तरशत महाकलशाभिषेक होगा। इसके बाद शाम 7 बजे बादलों के मध्य गरुड पर विराजमान भगवान का मनोहारी दर्शन होंगे।
- हिंदी साहित्यकारों में एक नाम है अज्ञेय जिनके व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में कुछ जानने का मौका आज शाम 5 बजे अपको मिल सकता है। श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति में इनपर आधारित संवाद हो रहा है जिसका आप भी हिस्सा बन सकते हैं।
- आज शाम को यदि आप
एमजी रोड से गुजर रहे हैं तो थोड़ी देर के लिए अभिनव कला समाज चले जाएं। यहां शाम 7.30 बजे से रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखित नाटक डाकघर का मंचन संस्था प्रयास 3डी थियेटर के कालाकार करेंगे।
- महाशिवरात्रि के अवसर पर झांकी दर्शन का आयोजन ओमशांति भवन, पलासिया में किया गया है। इसमें "गंगा अवतरण से स्वर्णिम युग दर्शन झांकी" के अंतर्गत भागीरथ की तपस्या से गंगा अवतरण, वर्तमान समय की पुकार, द्वादश ज्योर्तिलिंग दर्शन, डिवाइन विजडम स्पिरिचुअल आर्ट गैलरी, होलोग्राफिक शिवलिंग लोग देख सकेंगे। झांकी सुबह 7:30 से 8:30 एवं संध्या 5 से 6 तथा रात 7:30 से 8.30 बजे तक देख सकेंगे।
- मप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ढक्कन वाला कुआं स्थित ग्रामीण हाट बाजार में खादी प्रदर्शनी लगाई गई है। दोपहर 12 बजे से आरंभ होने वाली इस प्रदशर्नी के माध्यम से खादी उत्पाद को बढ़ावा देने और उसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने का प्रयास सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी में 50 से अधिक खादी संस्थाओं और ग्रामोद्योग इकाई के स्टाल हैं, जहां विभिन्न उत्पाद न केवल देखे, खरीदे जा सकते हैं बल्कि उनके निर्माण के बारे में जानकारी भी प्राप्त की जा सकती हैं।