• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Today in Indore: मनोरमागंज में नानाबाई का मायरा तो संगम नगर में होगी रामकथा

Today in Indore: इंदौर शहर में 31 दिसंबर को होंगे कई खास कार्यक्रम, पढ़कर बनाएं अपने दिन का प्लान।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sat, 31 Dec 2022 03:30:00 AM (IST)Updated Date: Sat, 31 Dec 2022 03:30:30 AM (IST)
Today in Indore: मनोरमागंज में नानाबाई का मायरा तो संगम नगर में होगी रामकथा

Today in Indore: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इंदौर में धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के विभिन्न कार्यक्रम वर्ष 2022 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर रामकथा और भागवत कथा के आयोजन होंगे। इसके अतिरिक्त विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति की पांच दिनी बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी

- मलयाली भाषियों की 60 दिनी मंडल पूजा महालक्ष्मी नगर स्थित श्री गणेश एवं अयप्पा मंदिर में होगी। इसमें सुबह 6 से 9 बजे तक विभिन्न पूजा होगी। शाम 7.30 बजे दीप आराधना होगी।

- लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में सुबह 7.45 बजे वेंकट रमणा गोविंदा नाम-जप परिक्रमा निकलेगी। इसमें बड़ी संख्या में वैष्णवजन शामिल होंगे। परिक्रमा के बाद भगवान का शृंगार-पूजन और आरती की जाएगी। धनुमास उत्सव में तिरुपति बालाजी वेंकटेश देवस्थान गुमाश्ता नगर में सुबह 6 बजे मंगल आरती और विशेष शृंगार दर्शन होंगे। वहीं, पदमावती वेंकटेश देवस्थान विद्या पैलेस कालोनी में शृंगार आरती सुबह 7.15 बजे होगी।


- विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय प्रबंध समिति एवं प्रन्यासी मंडल की बैठक अग्रसेन महासभा भवन बायपास पर सुबह 10.30 बजे से होगी। इस बैठक में प्रांत टोली, क्षेत्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय प्रबंध समिति के पदाधिकारी एवं विश्व विभाग के पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक का समापन 2 जनवरी को होगा।

- पूर्व क्षेत्र के अरण्य धाम संत आश्रम में अखंड रामायण पाठ 19 सालों से अनवरत जारी है। 31 दिसंबर को अखंड रामायण पाठ 20 वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर दोपहर 12 बजे मालवा के प्रमुख संतों के साथ ही शहर के प्रमुख मंदिरों के पुजारी का सम्मान किया जाएगा । इस अवसर पर शाम 7 बजे महाआरती और प्रसादी वितरण भी होगा।

- रामस्नेही संप्रदाय के संत पुष्कर अमृतराम महाराज की भागवत कथा 2 जनवरी तक मुकुट मांगलिक भवन गुमाश्ता नगर में होगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगी। प्रतिदिन कथा के प्रसंग अनुसार उत्सव का आयोजन होगा।

- सात दिनी रामकथा दीदी मां मंदाकिनी श्रीराम किंकर के मुखारबिंद से संगम नगर में होगी। कथा 2 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 3.30 से शाम 6.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसमें कथा प्रसंग के अनुसार उत्सव का आयोजन किया जाएगा।

- तीन दिनी नानीबाई का मायरा शाम 4 बजे से गीता भवन मनोरमागंज में आयोजित किया जाएगा। इसमें साध्वी कृष्णानंद संबोधित करेंगी। कथा में स्थानीय भक्त बड़ी संख्या में भाग लेंगे।