Today in Indore : इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इंदौर में 30 अक्टूबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर पूर्वोत्तर के पर्व छठ का उल्लास छाएगा। इस अवसर पर शहरभर में अस्त होते सूर्य को व्रतधारी विभिन्न स्थानों पर अर्घ्य देंगे। इसके साथ विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के कई आयोजन होंगे। इसमें दीपवाली मिलन समारोह, अन्नकूट महोत्सव और संतों के प्रवचन भी होंगे। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासी भाग लेंगे।
- जैन दिवाकर चौथमल महाराज की 145वीं व श्रमण संघीय महामंत्री मोहन मुनि महाराज की 99वीं जयंती एवं ज्योतिषाचार्य उपाध्याय प्रवर कस्तूरचंद महाराज की 117वां दीक्षा दिवस महावीर भवन इमली बाजार में सुबह 9 बजे से मनाया जाएगा। इस अवसर पर जैन दिवाकर गुरु मोहन 16वें राष्ट्रीय अवार्ड से समाजसेवी हनुमानप्रसाद जैन (पोरवाल) को अलंकृत किया जाएगा।
- माहेश्वरी मित्र मंडल द्वारा नानीबाई रो मायरो वेंकटेश मंदिर छत्रीबाग में पं. पवन तिवारी के मुखारबिंद से होगा।कथा लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में दोपहर 3 से 6 बजे तक होगी। इसमें प्रसंगानुसार विभिन्न महोत्सव आयोजित किए जाएंगे।
- सूर्य आराधना के पर्व छठ पर शहरभर में अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और छठ मईया का पूजन होगा। मुख्य आयोजन स्कीम नंबर 54, 78, बाणगंगा, सुखलिया, श्याम नगर, तुलसी नगर, पीपल्याहाना तालाब, कैट रोड, कालानी नगर, एरोड्रम रोड, सिलिकान सिटी पर होगा। इसके अतिरिक्त बाणेश्वरी कुंड, देवास नाका, निपानिया, राऊ, पीथमपुर, सिरपुर तालाब पर अस्त होते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
- शहर में विभिन्न स्थानों पर अन्नकूट और दीपावली मिलन समारोह होंगे। इसमें शासकीय अधिकारी-कर्मचारी दीपावली मिलन समारोह भाऊ शिंदे खेल परिसर एमजी रोड शाम 6 बजे से होगा। इसके अतिरिक्त बीसा लाड़ (वैश्य) सामाजिक संगठन का अन्नकूट महोत्सव मोदी परिसर में शाम 6.16 बजे होगा।