इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि,Today In Indore। इंदौर शहर में लाकडाउन खत्म होने के बाद अब कोरोना गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम के आयोजन शुरू हो गए हैं। हम आपको इस खबर में 11 मार्च को दिनभर शहर में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। इससे आप दिनभर की कार्ययोजना बना सकते हैं। मास्क पहनने के साथ शारीरिक दूरी के नियम का पालनकर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
-संस्था नमो नवगृह शनि एवं संस्था सत्यमेव जयते की मेजबानी में जलाभिषेक एवं शोभायात्रा का आयोजन सुबह 11 बजे बाणेश्वर कुंड बाणगंगा पर होगा। इसमें महिलाओं द्वारा 12 हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर मंदिर परिसर से शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
-श्रद्धा सुमन सेवा समिति के तत्वावधान में सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी नगर स्थित माता मंदिर पर 12 फलों के रस से महादेव का महाभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही श्रृंगार, पूजन एवं आरती होगी।
-दादी संगठन द्वारा शाम चार बजे हबलानी परिसर सपना-संगीता रोड पर पार्थिव शिवलिंग का पूजन किया जाएगा। इसके साथ भजन गायिका कृष्णाप्रिया की भजन संध्या भी होगी।
- शहर के मध्य क्षेत्र के गांधी हाल स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर में शाम पांच बजे भांग से श्रृंगार होगा। भगवान के दूल्हे के स्वरूप में होंगे।
-गोराकुंड स्थित जानकीनाथ मंदिर पर दोपहर 12 बजे से सात विद्वान ब्राह्मणों द्वारा भगवान भोलेनाथ का लघु रुद्र महामृत्युंजय रुद्राभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान शिव का विशेष फूलों से श्रृंगार होगा।
-ब्रह्माकुमारी संस्थान के महाशिवरात्रि महोत्सव में द्वादश ज्योर्तिलिंग की झांकी के दर्शन ओम शांति भवन पलासिया में शाम पांच बजे से।
-वैष्णवधाम जागृति महिला मंडल द्वारा वैष्णवधाम बिचौली मर्दाना में नृत्य नाटिका का शाम छह बजे से।