Today In Indore: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम आठ अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। सावन अधिकमास के निमित्त विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ नाट्य प्रेमी के लिए नाट्य स्पर्धा और रचनाकारों के कृतित्व और व्यक्तित्व विषय पर चर्चा के आयोजन होंगे। इसके अतिरिक्त शिवपुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।
- नाट्य प्रेमियों के लिए सानंद न्यास द्वारा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागृह, खंडवा रोड पर शाम सात बजे मराठी नाट्य स्पर्धा आयोजित की जाएगी। 13 अगस्त तक जारी रहने वाली इस स्पर्धा में मराठी रंगकर्मी नाटक का मंचन करेंगे।
- हिंदी के कालजयी रचनाकारों की रचनाएं और उनके व्यक्तित्व से आप परिचित होना चाहते हैं, तो यह आयोजन आपके लिए है। श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति द्वारा श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति के सभागार में शाम 5.30 बजे रचनाकारों के कृतित्व और व्यकितत्व विषय पर शहर के रचानकार चर्चा करेंगे।
- सात दिनी शिव महापुराण कथा अखंडधाम एरोड्रम रोड पर दोपहर 3.30 बजे होगा। इसमें कथा वाचक मंयक व्यास द्वारा महापुराण के विभिन्न प्रसंगों की व्याख्या की जाएगी। इसमें प्रसंग अनुसार आयोजन होंगे।
- आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरू स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। उनके रामद्वारा छत्रीबाग में प्रतिदिन प्रवचन सुबह नौ बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।
- पुरुषोत्तम मास के निमित्त विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें भागवत कथा महोत्सव प्रतिदिन दोपहर 3 से 6.30 बजे तक गीता भवन में होगा। इसके अलावा 108 श्रीमद् भागवत एवं रामायण के मूल पारायण का पाठ प्रतिदिन सुबह नौ से 12 एवं दोपहर 3.30 से 6.30 बजे तक हंसदास मठ बड़ा गणपति पर होगा।