• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के रेडिसन चौराहे पर ट्रैफिक खत्म करने की तैयारी, IDA बनाएगा 60 करोड़ रुपये का 4-लेन फ्लाईओवर

इंदौर के रेडिसन चौराहे पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) ने 60 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन का नया फ्लाईओवर प्लान तैयार...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 01:34:19 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 01:34:19 PM (IST)
इंदौर के रेडिसन चौराहे पर ट्रैफिक खत्म करने की तैयारी, IDA बनाएगा 60 करोड़ रुपये का 4-लेन फ्लाईओवर
इंदौर के रेडिसन चौराहे पर बनेगा 4-लेन फ्लाईओवर (Ai तस्वीर)

HighLights

  1. इंदौर के रेडिसन पर बनेगा अनोखा वन-साइड ब्रिज
  2. IDA बनाएगा 60 करोड़ रुपये का 4-लेन फ्लाईओवर
  3. इसमें 45 प्रतिशत तक मिलेगी जाम से राहत

डिजिटल डेस्क, इंदौर। जिले के रेडिसन चौराहे पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) ने 60 करोड़ रुपये की लागत से 4-लेन का नया फ्लाईओवर प्लान तैयार किया है। इससे चौराहे के ट्रैफिक में 40 से 45 फीसदी तक राहत मिलने का अनुमान है।

परियोजना के मुख्य बिंदु

60 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले इस ब्रिज की कुल लंबाई 596 मीटर और चौड़ाई 15 से 16 मीटर होगी। चौराहे पर 70 मीटर चौड़ा स्टील गर्डर (बो-स्ट्रिंग) स्पैन तैयार किया जाएगा। यह फ्लाईओवर एमआर-10 पर विजय नगर से स्टार चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर मेट्रो ट्रैक के एक तरफ बनाया जाएगा। वर्तमान में रेडिसन चौराहे से रोजाना पौने दो लाख से ज्यादा गाड़ियां गुजरती हैं। नए प्लान से पीक आवर्स के जाम से मुक्ति मिलेगी।


नया ट्रैफिक प्लान

मेट्रो पिलर के नीचे से क्रॉसिंग: विजय नगर की तरफ बनने वाली फ्लाईओवर की भुजा मेट्रो ट्रैक के बाईं तरफ रहेगी। चौराहे से करीब 200 मीटर आगे यह मेट्रो ट्रैक के तीन पिलर के बीच से गुजरकर मुख्य मार्ग (कैरेज वे) में मिल जाएगी। वहीं, स्टार चौराहे की तरफ वाली भुजा एमआर-10 के सेंटर में उतरकर दो-दो लेन में बंटेगी।

ग्रीन बेल्ट का उपयोग

सड़क चौड़ीकरण के लिए विजय नगर से रेडिसन की ओर स्थित 300 मीटर लंबे ग्रीन बेल्ट का इस्तेमाल होगा। इससे विजय नगर से खजराना और निपानिया जाने वाले वाहन नीचे बनी 3-लेन सड़क से निकलेंगे, जबकि बायपास जाने वाली गाड़ियां ब्रिज के ऊपर से गुजरेंगी। ब्रिज के नीचे 10 से 12 मीटर की सड़क भी उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें- इंदौर को मिली बड़ी सौगात, एक और नया फ्लाईओवर हो रहा तैयार, 1.78 लाख वाहन चालकों को मिलेगी ट्रैफिक से राहत

इस खास डिजाइन की आवश्यकता क्यों?

बायपास और एमआर-10 क्रॉसिंग पर एनएचएआई का काम पूरा होने तथा कुमेड़ी आईएसबीटी के चालू होने से भोपाल रूट की बसों और वाहनों के कारण रेडिसन पर 20 से 30% अतिरिक्त ट्रैफिक बढ़ने की उम्मीद है। खजराना चौराहे के पास मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट और 11 मीटर ऊंची मेट्रो लाइन की वजह से रिंग रोड के समानांतर ब्रिज बनाना संभव नहीं था।

जमीन के नीचे 1200 एमएम व्यास की मुख्य ड्रेनेज लाइन और गैस पाइपलाइन बिछी होने के कारण एमआर-10 पर अंडरपास का निर्माण भी तकनीकी रूप से संभव नहीं था।