• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में दर्दनाक हादसा : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला के सिर पर चढ़ा पहिया, शव गोद में लेकर फूट-फूटकर रोता रहा पति

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसे ने एक पति के सामने उसकी पत्नी की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से जा रहे दंपती को पीछे से टक्कर मारी थी। टक्कर लगते ही पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। पति तो बाल-बाल बच गया, लेकिन ट्रक का पहिया 32 वर्षीय रेखा के सिर पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

By Mukesh MangalEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 05:43:44 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 05:43:44 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इंदौर में दर्दनाक हादसा : ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला के सिर पर चढ़ा पहिया, शव गोद में लेकर फूट-फूटकर रोता रहा पति
सड़क पर हुआ हादसा, ट्रक ने मारी टक्कर। (एआई इमेज)

HighLights

  1. ट्रक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर
  2. पति के सामने पत्नी की मौत
  3. शव गोद में लेकर फूट-फूटकर रोता रहा, राहगीरों ने संभाला

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसे ने एक पति के सामने उसकी पत्नी की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से जा रहे दंपती को पीछे से टक्कर मारी थी।

टक्कर लगते ही पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। पति तो बाल-बाल बच गया, लेकिन ट्रक का पहिया 32 वर्षीय रेखा के सिर पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पत्नी को इस हालत में देखकर पति मनीराम बदहवास हो गया। वह सड़क पर ही रेखा को अपनी गोद में लेकर बैठा रहा और बिलखता रहा।

तेज रफ्तार में आए ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया

पुलिस के अनुसार हादसा होमगार्ड मैदान के समीप हुआ। मनीराम अपनी पत्नी रेखा को बाइक से लेकर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सहित सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान ट्रक का पहिया रेखा के सिर के ऊपर से निकल गया।


पत्नी को गोद में लेकर बैठा रहा पति

हादसे के बाद मनीराम ने जब पत्नी को देखा तो वह बदहवास हो गया। उसने रेखा को अपनी गोद में उठा लिया और काफी देर तक उसे लेकर सड़क पर बैठा रहा। वह लगातार बिलख रहा था। उसने फोन कर स्वजन को हादसे की सूचना दी। आसपास मौजूद राहगीरों ने उसे संभाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलने पर तेजाजी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रेखा के शव को जिला अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक की तलाश और घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- रायपुर सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी... युवती की मौत; तीन घायल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।