Train Cancelled: डा. आंबेडकर नगर-यशवंतपुर एक्सप्रेस दो माह के लिए निरस्त
Train Cancelled: यात्रियों को दो माह तक करना होगी अन्य साधनों से यात्रा, बेंगलुरु मंडल में ब्लाक के कारण ट्रेन निरस्त।
By Sameer Deshpande
Edited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Wed, 06 Dec 2023 12:33:01 PM (IST)
Updated Date: Wed, 06 Dec 2023 03:26:22 PM (IST)
ट्रेन निरस्तTrain Cancelled: नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रतलाम मंडल के इंदौर से चलने वाली डा. आंबेडकर नगर यशवंतपुर एक्सप्रेस 10 दिसंबर से आगामी दो माह तक निरस्त रहेगी। इस दौरान यात्रा करने वाले लोगों को अन्य माध्यम से यात्रा करनी होगी। बेंगलुरु मंडल में प्रस्तावित ब्लाक के कारण ट्रेन को निरस्त किया गया है। इससे पहले भी ब्लाक प्रस्तावित किया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से ब्लाक निरस्त कर दिया गया।
![naidunia_image]()
दक्षिण पश्चिम रेलवे बेंगलुरु मंडल के श्रीसत्यसाई प्रशांति निलयम एवं बसंपल्लि स्टेशन के मध्य टनल ब्रिज संख्या 65 ए के मरम्मत कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लाक के कारण रतलाम मंडल की दो ट्रेनें निरस्त रहेगी। 10 दिसंबर से 04 फरवरी तक डा. आंबेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19301 डा. आंबेडकर नगर यशवंतपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। वहीं 12 दिसंबर से 06 फरवरी तक यशवंतपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 19302 यशवंतपुर डा. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
यात्रियों को चुनना होगा अन्य विकल्प
डा. आंबेडकर नगर यशवंतपुर एक्सप्रेस निरस्त होने से यात्रियों को अन्य विकल्प का चुनाव करना होगा। इंदौर के आंबेडकर नगर से चलने वाली यह ट्रेन दो माह तक निरस्त रहेगी। पहले से बुकिंग करवा चुके यात्रियों को बुकिंग की राशि वापस की जाएगी।
रेलवे ने यात्रियों के लिए इसको लेकर सूचना जारी की है, ताकि परेशानी से बचा जा सके। यात्री इस ट्रेन की अपेक्षा अन्य विकल्प का पहले से चयन कर सकें। इस रूट पर अन्य वैकल्पिक ट्रेनों का चयन भी किया जा सकता है।