• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गाड़ि‍यों के लिए ढाई लाख वीआईपी नंबर, लेकिन नहीं मिल रहे खरीददार

इंदौर में ही 19 हजार नंबरों को खरीदार नहीं मिलने से परिवहन विभाग ने नई योजना तैयार की है।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 05 Oct 2017 03:58:56 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Oct 2017 09:18:45 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
गाड़ि‍यों के लिए ढाई लाख वीआईपी नंबर, लेकिन नहीं मिल रहे खरीददार

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। वाहन के वीआईपी नंबरों के प्रति लोगों के कम होते रुझान और इंदौर में ही 19 हजार नंबरों को खरीदार नहीं मिलने से परिवहन विभाग ने नई योजना तैयार की है। अब एक बार की नीलामी में वीआईपी नंबर नहीं बिके तो उन्हें नीलामी प्रक्रिया से बाहर कर सामान्य श्रेणी में रखा जाएगा।

आवेदक सीधे फीस जमा कर इन्हें खरीद सकेंगे। प्रदेश में फिलहाल ढाई लाख वीआईपी नंबर खाली हैं। आरटीओ डॉ. एमपी सिंह ने बताया उन्होंने आयुक्त को प्रस्ताव भेजा है। वहां से शासन के पास भेजा जाएगा। पास हो गया तो शासन को करोड़ों रुपए की अतिरिक्त आय हो सकती है।


प्रदेशभर में खाली पड़े ढाई लाख से अधिक नंबर करीब तीन साल पहले नीलामी प्रक्रिया शुरू होने के समय से ही खाली हैं। आरटीओ के मुताबिक उन्होंने कहा है कि नई सीरीज बोली प्रक्रिया में शामिल होते ही कुछ नंबर बिकते हैं इसके बाद लोग रुझान नहीं दिखाते।

उनके पास वीआईपी नंबर बिना बोली प्रकिया के लेने का विकल्प रहेगा तो वे इन्हें जरूर लेंगे। विभाग ने आखिर में '00' वाले नंबरों को भी वीआईपी नंबरों में शामिल कर दिया है। इन्हें लेने के लिए भी नीलामी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। ये नंबर सीधे शुल्क भरकर लिए जाएं, ऐसा विकल्प भी दिया जाए।

कई श्रेणी में एक भी नंबर नहीं बिका

स्मार्ट चिप कंपनी के मुताबिक नीलामी प्रक्रिया में कई श्रेणी (ट्रैक्टर व एग्रीकल्चर वाहन, ऑटो रिक्शा, भारीवाहन) में आज तक वीआईपी नंबर बिके ही नहीं। वहीं माह में दो बार होने वाली नीलामी प्रक्रिया में कई बार एक दर्जन नंबर भी नहीं बिक पाते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।