• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

त्योहारों में घर जाने वालों को राहत, इंदौर-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े

दुर्गा पूजा, दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं अतिरिक्त यात्री दबाव को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 06:20:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 07:05:36 PM (IST)
त्योहारों में घर जाने वालों को राहत, इंदौर-श्रीगंगानगर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े
ट्रेन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दुर्गा पूजा, दीपावली सहित आगामी त्योहारों को लेकर निर्णय
  2. साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों को पुनः विस्तारित किया गया है
  3. साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक चलेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : दुर्गा पूजा, दीपावली सहित आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले यात्री दबाव नई स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ ही पहले से संचालित ट्रेनों के फेरे बढ़ाए जा रहे है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने लक्ष्मीबाईनगर-श्रीगंगानगर के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों को एक बार फिर विस्तारित कर दिया है। इससे त्योहारों के दौरान इंदौर से राजस्थान की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।

दरसअल गाड़ी संख्या 04736 लक्ष्मीबाईनगर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल का संचालन अब 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को लक्ष्मीबाईनगर से किया जाएगा। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 04735 श्रीगंगानगर-लक्ष्मीबाईनगर साप्ताहिक स्पेशल 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी।


रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार का कहना है कि ट्रेन के विस्तारित फेरों के दौरान इसके संचालन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ट्रेन पहले से निर्धारित समय-सारणी, ठहराव, कोच संरचना और मार्ग के अनुसार ही चलेगी। यानी यात्रियों को नई तारीखों के अलावा ट्रेन के संचालन से जुड़ी किसी अन्य व्यवस्था में बदलाव नहीं मिलेगा।गौरतलब है कि त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में लोग अपने गृह नगर और रिश्तेदारों के यहां जाते हैं। इससे नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ बढ़ जाती है।ऐसे में स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलता है और ट्रेनों में भीड़ का दबाव ककम करने में मदद मिलती है।

यात्रियों की मांग, बढ़ाए जा रहे ट्रेनों फेरे

इससे पहले इंदौर-मुंबई सेंट्रल-इंदौर स्पेशल ट्रेन के फेरे भी विस्तारित किए जा चुके है। यह ट्रेन अब 30 नवंबर तक चलेगी। वहीं इंदौर-हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल ट्रेन का संचालन भी विस्तारित करते हुए 28 नवंबर तक बढ़ाया गया है। इंदौर-खडकी स्पेशल ट्रेन को भी एक अक्टूबर तक बढ़ाया गया है।वहीं डा. अम्बेडकर नगर-रीवा-डा. अम्बेडकर नगर स्पेशल ट्रेन का संचालन भी त्योहारों के दौरान शुरू किया जा रहा है।यह ट्रेन 11 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगी।

यह भी पढ़ें- Indian Railways: अब इस रूट पर दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन... 130km रफ्तार, 800 यात्रियों की क्षमता; जानिए टाइम टेबल