• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एबी रोड इंदौर पर ट्रक ने एसआइ को कुचला, मौके पर ही मौत

हादसे में बेटी बाल-बाल बची है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

By gajendra.nagarEdited By: gajendra.nagar
Publish Date: Fri, 24 Dec 2021 11:19:27 AM (IST)Updated Date: Fri, 24 Dec 2021 11:19:27 AM (IST)
एबी रोड इंदौर पर ट्रक ने एसआइ को कुचला, मौके पर ही मौत

इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। एबी रोड पर गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में उपनिरीक्षक (एसआइ) की मौत हो गई। बेटी को लेकर जा रहे एसआइ को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बेटी बाल-बाल बची है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सिमरोल थाना पुलिस के मुताबिक घटना भेरूघाट स्थित एक ढाबे के समीप की है। एसआइ लखनसिंह कलम बेटी को लेकर पुनासा (खंडवा) जा रहे थे। एक ढाबे के समीप ट्रक ने कलम को टक्कर मारी और कुचलते हुए निकल गया। प्रत्यक्षदर्शी कलम को महू के मध्यभारत अस्तपाल ले गए लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक एबी रोड पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। ओवर टेक करने के चक्कर में भारी वाहन चालक दोपहिया वाहनों को टक्कर मार देते हैं।


गोलीकांड का आरोपित कोर्ट में पेश होगा

शराब ठेकेदार अर्जुन ठाकुर के आफिस ब्वाय सुशील यादव को गोली मारने वाले आरोपित मनीष असलकर को परदेशीपुरा थाना पुलिस शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी। टीआइ पंकज द्विवेदी के मुताबिक असलकर से गलती से गोली चली थी, लेकिन प्रत्यक्षदर्शी ने बयानों में कहा वह गोली मार दूंगा बोल रहा था। इसलिए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपित से गनमैन रामराज की लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली है। रामरज भी ठाकुर के आफिस में काम करता है और शराब दुकानों का कैश कलेक्शन करता है। रात को वह ठाकुर के आफिस में ही लोडेड बंदूक रख कर घर जाता था।