_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। अपराध शाखा ने फर्जी दस्तावेज बनाकर कॉलोनी का सौदा करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों पर 3 करोड़ 62 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस मामले में महिला सहित चार अन्य को नामजद आरोपित बनाया गया है। एडिशनल डीसीपी(अपराध) राजेश दंडोतिया के अनुसार विशालसिंह की शिकायत पर आरोपित चंदन पुत्र प्रभुलाल, मेहरबानसिंह पुत्र प्रभुलाल, कृष्णाबाई पति दशरथ और प्रवीण पुत्र पूनमचंद, प्रवीण सिसोदिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने विशाल से भूमि का 3 करोड़ 62 लाख में सौदा किया था। आरोपितों द्वारा यह तथ्य छुपा लिया कि इस भूमि का कोर्ट में परिवाद दायर है। जबकि उनके द्वारा फर्जी मानचित्र, अनुबंध प्रस्तुत किए गए थे। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
उधर खजराना पुलिस ने भी जमीन की धोखाधड़ी के मामले में आरोपित सफिया खातून निवासी ममता कालोनी, साबिर खान, जाकिर खान, शाकीर खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मामला ममता कॉलोनी का ही है।
यह भी पढ़ें- यात्रीगण ध्यान दें... अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस के समय में बदलाव, जानें राजा की मंडी स्टेशन का नया शेड्यूल