• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

मुंबई में भारी बारिश और जल जमाव के चलते इंदौर से जाने वाली दो ट्रेनें निरस्त, कुछ के संचालन में बदलाव

शुक्रवार को इंदौर से मुंबई जाने वाली ट्रेन इंदौर-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस और इंदौर-मुंबई स्पेशल ट्रेन निरस्त कर दी गई। इसी प्रकार गुरुवार को भी ...और पढ़ें

By Pranay ChouhanEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 08:10:35 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 08:10:35 AM (IST)
मुंबई में भारी बारिश और जल जमाव के चलते इंदौर से जाने वाली दो ट्रेनें निरस्त, कुछ के संचालन में बदलाव
ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मुंबई मंडल के घोलवड़ - उमरगाम रोड रेलखंड में भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ है
  2. रतलाम मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त एवं मार्ग परिवर्तित/ शार्ट टर्मिनेट/ शार्ट ओरिजिनेट किया है
  3. ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : मुंबई मंडल के घोलवड़ - उमरगाम रोड रेलखंड में भारी वर्षा के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ है। इसके चलते रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त एवं मार्ग परिवर्तित/ शार्ट टर्मिनेट/ शार्ट ओरिजिनेट किया है। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार शुक्रवार को इंदौर से मुंबई जाने वाली ट्रेन इंदौर-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस और इंदौर-मुंबई स्पेशल ट्रेन निरस्त कर दी गई। इसी प्रकार गुरुवार को भी इंदौर-मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस और इंदौर-मुंबई सेंट्रल अवंतिका एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई थी।


सीहोर रेलवे स्टेशन पर 10 जोड़ी ट्रेनों का अस्थाई ठहराव

इंदौर : गुरु पूर्णिमा महोत्सव, सावन त्योहार के दौरान सीहोर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए सीहोर से गुजरने वाली 10 जोड़ी मेल/ एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनों का अस्थायी ठहराव दिया जाएगा।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार यह ठहराव तत्काल प्रभाव से 30 जुलाई तक दिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए सीहोर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों को यह अतिरिक्त ठहराव दिया गया है। इनमें डा. आंबेडकर नगर–नागपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12923/12924), डा. आंबेडकर नगर–यशवंतपुर एक्सप्रेस (19301/19302), इंदौर–हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस (22911/22912), इंदौर–वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20414/20413 व 20416/20415), डा. आंबेडकर नगर–प्रयागराज एक्सप्रेस (14115/14116), इंदौर–पटना एक्सप्रेस (19313/19314 व 19321/19322), डा. आंबेडकर नगर–कामाख्या एक्सप्रेस (19305/19306) तथा इंदौर–तिरुवनंतपुरम नार्थ एक्सप्रेस (22645/22646) शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से संबंधित समय, ठहराव और अन्य नवीनतम जानकारी के लिए रेलवे की अधिकृत वेबसाइट या रेलवन एप का उपयोग करें। इससे यात्रियों को ट्रेन संचालन संबंधी अद्यतन जानकारी आसानी से मिल सकेगी।

Indian Railways Cancelled Trains: महाराष्ट्र में तेज बारिश से मध्य प्रदेश से जाने वाली नौ ट्रेनें कैंसिल, चार के रूट बदले