खेल-खेल में एसिड पी गई दो साल की बच्ची, अस्पताल में तोड़ा दम, इंदौर के चंदन नगर की घटना
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में दो वर्षीय बच्ची की एसिड पीने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। लापरवाही की भी जांच की जा रही है।
Publish Date: Wed, 25 Nov 2026 05:05:55 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Nov 2026 05:05:55 PM (IST)
खेल-खेल में एसिड पी गई दो साल की बच्ची, अस्पताल में तोड़ा दम (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- दो वर्षीय बच्ची की एसिड पीने से मौत
- बच्ची ने अस्पताल में तोड़ा दम
- इंदौर के चंदन नगर की घटना
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में दो वर्षीय बच्ची की एसिड पीने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। लापरवाही की भी जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक बच्ची का नाम वंशीका पुत्री सुनील निवासी विकास नगर है। स्वजन ने बताया बच्ची ने खेलते खेलते एसिड की बोतल उठा ली थी। स्वजन ने गंभीर अवस्था में उसको भर्ती करवाया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।