• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Union Carbide Waste: पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाना शुरू, 10 टन जलाने में लगेंगे करीब 74 घंटे

पीथमपुर में आज से यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा जलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह कचरा 900 से 1200 डिग्री तापमान पर जलाया जा रहा है। इस प्रक्रिया ...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 28 Feb 2025 07:52:55 AM (IST)Updated Date: Fri, 28 Feb 2025 08:24:10 PM (IST)
Union Carbide Waste: पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाना शुरू, 10 टन जलाने में लगेंगे करीब 74 घंटे
पीथमपुर स्थित भस्मक संयंत्र, जिसमें नष्ट किया जा रहा यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा।

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट ने कचरा जलाने पर रोक लगाने से इन्कार किया।
  2. कचरा जलाने की प्रक्रिया हुई शुरू, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।
  3. पर्यावरणविदों ने कचरा जलाने की प्रक्रिया पर उठाए थे सवाल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर(Union Carbide Waste)। दो महीने से पीथमपुर में रि-सस्टेनेब्लिटी कंपनी (पूर्व में रामकी) परिसर में 12 कंटेनर में भोपाल से लाकर रखे गए 337 टन कचरे को जलाने की प्रक्रिया शुक्रवार दोपहर 3 बजे से शुरू हो गई। अब 74 घंटे तक सतत प्रक्रिया चलेगी। 30 टन कचरे को अगले दो सप्ताह में अलग-अलग मात्रा में जलाया जाएगा।

इसके प्रभाव की रिपोर्ट 27 मार्च के पूर्व हाई कोर्ट को सौंपी जाएगी। वर्ष 2015 में भी पीथमपुर के इसी संयंत्र में 10 टन जहरीला कचरा जलाकर ट्रायल रन किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कचरे को जलाने पर प्रशासनिक अफसरों ने निर्णय लिया।


पीथमपुर रामकी परिसर के बाहर अब भी पुलिस बल तैनात है। क्षेत्र में शांति बनी हुई है। एसडीएम, तहसीलदार दार, एमपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी, पीथमपुर नपा सीएमओ, एसपी शशिकांत कनकने रामकी कंपनी में मौजूद हैं।

naidunia_image

गुरुवार रात से ड्राय रन शुरू हुआ

गुरुवार दोपहर तीन से चार बजे के बीच पांच कंटेनर खोले गए। गुरुवार रात को इंसीनेटर का ड्राय रन शुरू कर उसका तापमान बढ़ाने का कार्य शुरू हो गया था। यह प्रक्रिया शुक्रवार सुबह तक चली।

इस दौरान संयंत्र के प्रथम दहन कक्ष का तापमान कचरा जलाने के लिए निर्धारित 850 से 900 डिग्री सेल्सियस व दूसरे दहन कक्ष का तापमान 1100 से 1200 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाया गया। इसके बाद कचरे को भस्मक संयंत्र में डाला गया।

naidunia_image

सुप्रीम कोर्ट की रोक नहीं

यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा धार जिले के पीथमपुर में ही जलेगा। सुप्रीम कोर्ट ने कचरा जलाने पर रोक लगाने से इन्कार कर दिया है। गुरुवार सुबह हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता चाहें तो इस संबंध में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के समक्ष आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

कोर्ट ने राज्य सरकार के उस जवाब को भी रिकार्ड पर ले लिया है, जिसमें कहा है कि कचरा जलाने के दौरान सभी नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। जवाब में कचरा जलाने के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया, सावधानियां व हादसे की आशंका के चलते व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पीथमपुर में कचरा जलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता चिन्मय मिश्र ने दायर की थी। इसमें कहा था कि पर्यावरण और स्वास्थ्य नियमों का पालन किए बगैर जहरीला कचरा जलाने की तैयारी की गई है।

naidunia_image

सरकार ने पेश कर दिया जवाब

17 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने याचिका की सुनवाई करते हुए राज्य सरकार से कहा था कि वह बताए कि कचरा जलाने के दौरान कोई हादसा होता है, तो इससे निपटने के उसके पास क्या इंतजाम हैं।

गुरुवार को सरकार ने जवाब पेश कर दिया। इसे रिकार्ड पर लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने याचिका निराकृत कर दी। चिन्मय मिश्र ने कहा कि फैसले का अध्ययन करने के बाद हाई कोर्ट में याचिका दायर करने की संभावना तलाशेंगे।