• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat in MP. वंदेभारत को नागपुर तक बढ़ाने के बाद बड़ी संख्या महाकाल पहुंच रहे दर्शनार्थी

शानदार सेवा और हाईस्पीड के कारण यह ट्रेन यात्रियों को रास आ रही है। इस ट्रेन में सर्वाधिक यात्रियों की संख्या इंदौर से होती है।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Thu, 23 Nov 2023 09:35:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Nov 2023 04:21:53 PM (IST)
Vande Bharat in MP. वंदेभारत को नागपुर तक बढ़ाने के बाद बड़ी संख्या महाकाल पहुंच रहे दर्शनार्थी
शानदार सेवा और हाईस्पीड के कारण यह ट्रेन यात्रियों को रास आ रही है। इस ट्रेन में सर्वाधिक यात्रियों की संख्या इंदौर से होती है।

HighLights

  1. - महाकाल का वंदन करने वाले श्रद्धालुओं को रास आ रहा वंदेभारत का सफर
  2. - अगले तीन दिन में इंदौर से ट्रेन खाली, लेकिन उज्जैन से वेटिंग
  3. - इंदौर-भोपाल-नागपुर वंदे भारत ट्रेन करीब पांच माह से पटिरयों पर दौड रही है। सभी

इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इस वर्ष जून माह में इंदौर-भोपाल-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का जोरशोर से शुभारंभ किया गया था। शुरुआत में ट्रेन इंदौर से भोपाल के बीच शुरू की गई थी। स्वदेश निर्मित सेमी बुलेट ट्रेन आठ कोच के साथ शुरू की गई। इसमें 530 यात्रियों के लिए दो श्रेणी में सीटे रखी गई है।

इंदौर से भोपाल के बीच में चलने वाली वंदेभारत ट्रेन को यात्रियों का हमेशा टोटा रहा। इंदौर से भोपाल के बीच में ट्रेन को रोजाना पर्याप्त यात्री नहीं मिल पा रहे थे, लेकिन विगत माह ट्रेन को नागपुर तक बढ़ाया गया। इसके बाद खाली रहने वाली ट्रेन में कई बार वेटिंग लग चुकी है।


नागपुर से महाकाल के दर्शन करने आने वाले श्रृद्धालुओं को वंदे भारत का सफर रास आ रहा है। छुट्टियों के दौरान सबसे अधिक यात्री उज्जैन के लिए बुकिंग करवा रहे है। आने वाले तीन दिनों में वंदेभारत ट्रेन में इंदौर से सीटे खाली है, जबकि उज्जैन से दोनों श्रेणी में वेटिंग है।

इंदौर-भोपाल-नागपुर वंदे भारत ट्रेन करीब पांच माह से पटिरयों पर दौड रही है। सभी आधुनिक सुविधाओं से लेस वंदेभारत का सफर आम ट्रेनों की अपेक्षा महंगा है, लेकिन इसमें यात्रियों को कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध है।

naidunia_image

ट्रेन में सवार होने के बाद प्लेन जैसा अहसास होता है। शानदार सेवा और हाईस्पीड के कारण यह ट्रेन यात्रियों को रास आ रही है। इस ट्रेन में सर्वाधिक यात्रियों की संख्या इंदौर से होती है।

परंतु वंदे भारत को महाराष्ट के नागपुर तक बढ़ाने के बाद उज्जैन आने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा बढ़ गई है।अब नागपुर से बड़ी संख्या में लोग उज्जैन वंदेभारत से दर्शन के लिए पहुंच रहे है।हालाकि वंदे भारत में सफर करने वालों की सर्वाधिक संख्या इंदौर से ही है।

naidunia_image

प्रधानमंत्री ने भोपाल से किया था शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने 27 जुन को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच वंदे भारत ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था। इसमें तीन ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। जबकि इंदौर-भोपाल और जबलपुर-भोपाल ट्रेन को रानी कमलापति स्टेशन से रवाना किया गया।इस ट्रेन को विगत माह 9 अक्टूबर से महाराष्ट्र के नागपुर तक बढ़ाया गया था। इसका इंदौर से नागपुर तक नया शेड्यूल जारी किया गया था।

naidunia_image

इंदाैर में हो रहा रखरखाव

इंदौर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन का रखरखाव इंदाैर यार्ड में किया जा रहा है। इसके लिए एक नंबर पिट लाइन में इलेक्ट्रिक लाइन डाली गई है। साथ ही इंदौर के कर्मचारियों को पश्चिम रेलवे ने मुंबई में वंदे भारत के रखरखाव से संबंधित ट्रेन भी मुहैया कराई गई है।ट्रेन रात को पौने बारह बजे इंदौर पहुंचती है। इसके बाद सुबह छह बजे रवाना हो जाती है।इसलिए रखरखाव रात में छह घंटे में किया जाता है। रविवार को पूरी ट्रेन की जांच की जाती है।

naidunia_image

एलीट क्लास को रास आ रही ट्रेन

इस ट्रेन का सामान्य ट्रेनों की अपेक्षा किराया अधिक है।इसके बाद भी इंदाैर और नागपुर के एलिट क्लास को विमान जैसा अनुभव देने वाली वंदे भारत ट्रेन पसंद आ रही है। दीपावली के पहले भी इस ट्रेन में दाेनों तरफ से वेटिंग थी।इंदौर और नागपुर जाने वाले यात्रियों में नौकरी पैसा और उद्योग जगत के लोगों की संख्या अधिक है।इसलिए यह ट्रेन उनकी पहली पसंद बन चुकी है।

आने वाले पांच दिन वंदे भारत की स्थिति

वंदे भारत ट्रेन में अगले पांच दिनों में से तीन दिन ट्रेन में वेटिंग है।इसकी एसी चेयर कार श्रेणी में 478 और एक्जीक्युटिव कार श्रेणी में 52 सीटे है।आईआरसीटीसी की साइंट पर इंदौर से उज्जेन के बीच ट्रेन में सीटे खाली है।लेकिन उज्जैन से नागपुर के लिए दोनों श्रेणी में तीन दिन वेटिंग है।

वंदे भारत में सीटों की उपलब्धता

तारीख इंदाैर-उज्जैन उज्जैन-नागपुर

24 नवंबर 190 डब्ल्यूएल 33

25 नवंबर 210 डब्ल्यूएल 13

27 नवंबर 269 डब्ल्यूएल 01

28 नवंबर 334 229

29 नवंबर 359 263

यात्रियों के लिए वंदे भारत के रूप में अच्छी सुविधा उपलब्ध हो रही है।इसलिए यात्रियों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।

- खेमराज मीणा, पीआरओ रतलाम मंडल

यह है समय सारणी

इंदौर-नागपुर ट्रेन

- सुबह 6.10 बजे इंदौर से रवाना

- सुबह 6.50 बजे उज्जैन

- सुबह 9.15 बजे भोपाल

- सुबह 10.45 बजे इटारसी

- दोपहर 2.50 बजे नागपुर

नागपुर से इंदौर

-दोपहर 3.20 बजे नागपुर से रवाना

- शाम 7 बजे इटारसी

- रात 8.40 भोपाल

- रात 10.50 उज्जैन

- रात 11.45 बजे इंदौर

वंदे भारत का किराया रुपये में

इंदौर-नागपुर

एसी चेयर कार (सीसी) - 1645

एक्जिक्यूटिव चेयर कार (ईसी) - 3000

इंदौर-भोपाल

सीसी - 810

ईसी - 1510

इंदाैर से उज्जैन

सीसी - 435

ईसी - 820

भोपाल-नागपुर

सीसी- 1255

ईसी - 2195