• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Train Video: भोपाल से इंदौर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

Vande Bharat Train: भोपाल से रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर इंदौर रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Tue, 27 Jun 2023 07:20:23 AM (IST)Updated Date: Tue, 27 Jun 2023 03:28:51 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Vande Bharat Train Video: भोपाल से इंदौर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस
वंदे भारत ट्रेन की अगुवानी के लिए सजा इंदौर रेलवे स्टेशन। सभी फोटो- प्रफुल्ल चौरसिया, आशु

Vande Bharat Train: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। भोपाल से रवाना हुई वंदे भारत ट्रेन दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर इंदौर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इंदौर पहुंचने के बाद ट्रेन का इंदौर रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। सीहोर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से केंद्रीय विद्यालय के 50 बार विद्यार्थी वंदे भारत ट्रेन में सवार होंगे।

Vande Bharat Train Video: भोपाल से इंदौर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस#Indore #VandeBharatExpress #VandeBharat #VandeBharatTrain #Indore #MadhyaPradesh #Naidunia https://t.co/nPcRBMJNul pic.twitter.com/GJqdujes1i— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 27, 2023

यह बच्चे इंदौर तक कि यात्रा करेंगे। विद्यार्थी यात्रा को लेकर उत्साहित है। 10वीं, 11वीं और 12वीं के बच्चे इसमें जाएंगे। बच्चों ने ट्रेन में सवार होने के लिए चित्रकारी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था, उसके अनुसार एक चयन किया गया।


Vande Bharat Train: वंदे भारत एक्सप्रेस की अगवानी के लिए सजा इंदौर स्टेशन, सीहोर केंद्रीय विद्यालय के 51 विद्यार्थी करेंगे वंदे भारत की यात्रा#VandeBharatExpress #VandeBharatTrain #VandeBharat #Indore #MadhyaPradesh #Naiduniahttps://t.co/nPcRBMJNul pic.twitter.com/Yiwktg0Whv— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 27, 2023

धानी मितौला, हिमांशी भावसार ने वंदे भारत रेलवे का बदलता स्वरूप पर निबंध लिखा था। जान्हवी वर्मा ने रेलवे के बदलते स्वरूप पर ड्राइंग बनाई थी। इशिका सोनालिया ने वंदे भरत ट्रेन पर निबंध लिखा रहा। कृष्णा संधानी, आर्यन मेवाड़ा ने भी रेलवे के बदलते स्वरूप पर निबंध लिखा था।

Vande Bharat Train Video: वंदे भारत एक्सप्रेस की अगवानी के लिए सजा इंदौर स्टेशन, सीहोर केंद्रीय विद्यालय के 51 विद्यार्थी करेंगे वंदे भारत की यात्रा#VandeBharatExpress #VandeBharatTrain #Indore #MadhyaPradesh #Naiduniahttps://t.co/nPcRBMJNul pic.twitter.com/NgwYyeS08m— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 27, 2023

इन बच्चों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बातचीत भी की।

वंदे भारत ट्रेन में उज्जैन से बैठकर सांसद शंकर लालवानी इंदौर आएंगे। इंदौर के कार्यक्रम मे उपस्थित होने के बाद सांसद उज्जैन पहुंचे।

naidunia_image

naidunia_image

उज्जैन पहुंची वंदे भारत ट्रेन, सेल्फी लेने के लिए लगी रही कतारें। लोग ट्रेन में बैठकर सेल्फी लेते रहे। ट्रेन में खड़े रहने की नहीं है जगह, सभी को ट्रेन में बैठने दिया जा रहा।

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

सीहोर स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का इंतजार, और स्मारिका टिकट दिखाते बच्चे।

naidunia_image

naidunia_image

Vande Bharat Train: वंदे भारत एक्सप्रेस की अगवानी के लिए दुल्हन की तरह सजा इंदौर स्टेशन

इंदौर रेलवे स्टेशन पर भारत की पूर्णतः स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत के स्‍वागत की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से मंगलवार की सुबह 10 बजे वंदे भारत ट्रेन इंदौर के लिए रवाना की होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और रेल मंत्री अश्विन वैष्णव भी मौजूद रहेंगे। पहले दिन ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकते हुए इंदौर पहुंचेगी।

इंदौर में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस की अगवानी के लिए रेलवे स्टेशन पर भव्य साज-सज्जा की गई है।#VandeBharatExpress #VandeBharatTrain #Indore #NarendraModi #PMModi #MadhyaPradesh #Naidunia https://t.co/nPcRBMJNul pic.twitter.com/3mRfZ0DkfH— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 27, 2023

naidunia_image

Vande Bharat Train: पहले दिन भोपाल से इंदौर के बीच सभी स्टेशनों पर होगा ठहराव

इंदौर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मंगलवार को दोपहर 1:48 बजे वंदे भारत ट्रेन का आगमन होगा। इंदौर की पहली वंदे भारत ट्रेन के स्वागत के लिए प्लेटफार्म पर भव्य तैयारी की गई है। इंदौर में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए रेलवे ने उक्त कार्यक्रम के लिए स्टेशन पर भव्य साज-सज्जा की है। इसे फूलों से सजाया गया है। प्लेटफार्म पर लाल कारपेट बिछाए गए हैं। शहर के जनप्रतिनिधि और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी के साथ ही गणमान्य नागरिक वंदे भारत ट्रेन का स्वागत करेंगे। लंबे समय से इंदौर के लोगों को सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का इंतजार था, जो आज खत्म होने जा रहा है। भोपाल से होते हुए ट्रेन इंदौर पहुंचेगी।

naidunia_image

सभी प्लेटफार्म पर बड़े आकार की एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं, जिन पर वंदे भारत एक्सप्रेस की खूबियों को दिखाया जा रहा है। स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वारों पर आमंत्रितों के लिए टेंट लगाए गए हैं।

इन स्टेशनों पर होगा स्वागत

वंदे भारत ट्रेन पहले दिन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से रवाना भोपाल स्टेशन होते हुए 10.44 को सीहोर पहुंचेगी। इसके बाद शुजालपुर 11.29 बजे पहुंचेगी। मक्सी 12.08 बजे और उज्जैन 12.43 बजे पहुँचेगी। इसके बाद दोपहर 1.48 को इंदौर पहुंचेगी।

28 जून से आमजन कर सकेंगे यात्रा

वंदे भारत ट्रेन का संचालन 28 जून से इंदौर से भोपाल के बीच में नियमित शुरू होगा। आमजन सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत की यात्रा का आनंद उठा सकेंगे। इंदौर से सुबह 6.30 बजे ट्रेन रवाना होगी। उज्जैन में पांच मिनट का स्टापेज देकर सुबह 10.30 बजे ट्रेन भोपाल स्टेशन पर पहुंचा देगी। वापसी में भोपाल से 7.25 को वंदे भारत ट्रेन रवाना होकर उज्जैन रुकते हुए रात 10.30 बजे इंदौर पहुंचेगी।

प्रत्येक 20 मिनट में बसों की सुविधा

इंदौर से भोपाल के लिए प्रत्येक 20 मिनट में 24 घंटे बस की सुविधा उपलब्ध है। चार्टर्ड की 32 एसी बसें नियमित संचालित होती हैं। इससे यात्रा करने पर 435 रुपये किराया चुकाना होता है। ये बसें भी वंदे भारत की तरह ही 3 घंटे 20 मिनट में इंदौर से भोपाल पहुंचा देती है। वहीं भोपाल में एक से ज्यादा स्थानों पर पिक एंड ड्राप की सुविधा भी दी जा रही है। इससे यात्रियों को फायदा हो रहा है। इलेक्ट्रानिक बसों भी संचालित हो रही है।

naidunia_image

सीहोर में वंदे भारत ट्रेन का स्वागत की तैयारी

naidunia_image

naidunia_image

स्कूली बच्चे और रेलवे की फैमली होगी सीहोर से सवार। केंद्रीय विद्यालय के 51 बच्चे होंगे वंदे भारत मे सवार, इंदौर तक कि यात्रा कराई जाएगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।