• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर की होटलों में साथ रखे मिले वेज-नानवेज, फ्रिज में एक्सपायर्ड फूड और किचन में बिल्ली

इंदौर में खाद्य विभाग की टीम ने खजराना मंदिर प्रांगण में स्थित दुकानों का भी निरीक्षण किया। यहां टीम ने मिठाइयों के भंडारण, उनके निर्माण और गुणवत्ता क...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 08:08:53 AM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 08:15:36 AM (IST)
इंदौर की होटलों में साथ रखे मिले वेज-नानवेज, फ्रिज में एक्सपायर्ड फूड और किचन में बिल्ली
इंदौर के अलग-अलग इलाकों में होटलों और लड्डू प्रसाद बनाने के स्थान पर जांच करने पहुंची खाद्य विभाग की टीम।

HighLights

  1. राऊ स्थित शेफ भूपीज किचन का निरीक्षण किया तो वहां कच्ची सामग्री अव्यवस्थित थी
  2. फेयरफील्ड बाय मेरिएट बहुत बदहाल स्थिति मिली, वेज और नानवेज का स्टोरेज साथ में था
  3. सिलीकान सिटी स्थित पंजाबी ढाबा में किचन में बिल्ली घूमती मिली, एक्सपायर्ड फूड आइटम मिले

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। खाद्य सामग्री में मिलावट को लेकर चलाए जा रहे अभियान में शहर के नामी होटल की जांच में स्टोर रूम में काकरोच घूमते पाए गए। साथ ही वेज और नानवेज साथ रखे मिले। कहीं पानी की जांच रिपोर्ट नहीं थी, तो कहीं कच्ची खाद्य सामग्री की पैकेजिंग पर लेबलिंग और तुरंत परोसे जाने वाली खाद्य सामग्री खुले में रखी पाई गई।

अनियमितता को देखते हुए खाद्य विभाग ने सैंपल कलेक्ट करने के साथ सुधार के निर्देश दिए हैं। विभाग ने गणेशोत्सव को देखते हुए खजराना गणेश मंदिर परिसर में लगने वाली थोक और खेरची की दुकानों से लड्डुओं और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।


शेफ भूपीज किचन, फेयरफील्ड मेरिएट में मिली गंदगी

खाद्य विभाग ने राऊ स्थित शेफ भूपीज किचन का निरीक्षण किया तो वहां कच्ची सामग्री अव्यवस्थित थी। कुछ कटे-फटे पैकेटों से खाद्य पदार्थ खराब पाए गए। टीम रिंग रोड स्थित फेयरफील्ड बाय मेरिएट पहुंची तो यहां बहुत बदहाल स्थिति मिली। वेज और नानवेज का स्टोरेज साथ में था। सभी डस्टबिन खुले मिले और स्टोरेज रूम में निरीक्षण के दौरान काकरोच घूमते मिले।

पंजाबी ढाबा के किचन में घूमती मिली बिल्ली

टीम जब सिलीकान सिटी स्थित पंजाबी ढाबा पहुंची तो वहां दीवारों पर गंदगी और तेल जमा मिला। किचन में बिल्ली घूमती पाई गई और फ्रिज में एक्सपायर्ड फूड आइटम भी मिले। इसके साथ ही टीम ने इन्फिनिटी होटल और एबी रोड स्थित श्रीमाया होटल का भी निरीक्षण किया। यहां किचन और खाद्य सामग्री तो व्यवस्थित मिली, लेकिन टेस्टिंग रिपोर्ट समेत अन्य अनियमिताएं मिलने पर सुधार की हिदायत दी गई। टीम ने सभी होटलों से सैंपल भी कलेक्ट किए।

खजराना गणेश मंदिर परिसर से भी लिए सैंपल

खाद्य विभाग की टीम ने खजराना मंदिर प्रांगण में स्थित दुकानों का भी निरीक्षण किया। यहां टीम ने मिठाइयों के भंडारण, उनके निर्माण और गुणवत्ता का परीक्षण किया। इस दौरान टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए नमूने भी लिए।

यहां एकदंत प्रसाद भंडार में लड्डू का निर्माण गंदगी में किया जा रहा था, वहीं भालचंद्र प्रसाद भंडार में कच्ची सामग्री और स्टोरेज का रखरखाव ठीक नहीं मिला। टीम ने यहां से कुल आठ सैंपल जांच के लिए लिए। पूरे निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग ने कुल 31 सैंपल एकत्र किए।