• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर के बीएसएफ परिसर में बन रहे अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के लिए विद्याधाम की पार्किंग बनेगी एंट्री गेट

Underground Metro in Indore: इंदौर में एयरपोर्ट रोड पर विद्याधाम मंदिर के प्रवेश द्वार के पास मौजूद पार्किंग क्षेत्र से बीएसएफ परिसर में बन रहे भूमिगत...और पढ़ें

By Udaypratap SinghEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 07:42:54 AM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 07:53:23 AM (IST)
इंदौर के बीएसएफ परिसर में बन रहे अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के लिए विद्याधाम की पार्किंग बनेगी एंट्री गेट
विद्याधाम मंदिर के प्रवेश द्वार के पास मौजूद पार्किंग एरिया से बीएसएफ परिसर में बन रहे भूमिगत मेट्रो स्टेशन का प्रवेश व निकासी मार्ग बनेगा।

HighLights

  1. भूमिगत मेट्रो स्टेशन के लिए बीएसएफ ने कुछ जमीन स्थायी और कुछ अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई है
  2. मेट्रो प्रबंधन ने आरएपीटीसी एवं एयरपोर्ट प्रबंधन से भूमिगत मेट्रो निर्माण के लिए जमीन प्राप्त की है
  3. बड़ा गणपति मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए मेट्रो प्रबंधन ने वेयरहाउस कॉरपोरेशन की जमीन भी ली है

उदय प्रताप सिंह, इंदौर। पुलिस, नगर निगम, वेयर हाउस कारपोरेशन सहित आधा दर्जन से अधिक शासकीय प्रतिष्ठानों से मिली जमीन के कारण इंदौर में मेट्रो के विकास की राह आसान हुई है। अब शहर के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल विद्याधाम मंदिर से भी मेट्रो को नई दिशा मिलेगी।

एयरपोर्ट से कालानी नगर के बीच स्थित विद्याधाम मंदिर के प्रवेश द्वार के पास मौजूद पार्किंग क्षेत्र से बीएसएफ परिसर में बन रहे भूमिगत मेट्रो स्टेशन का प्रवेश एवं निकासी मार्ग बनाया जाएगा। इसके बदले में मेट्रो प्रबंधन ने राज्य शासन के माध्यम से विद्याधाम मंदिर प्रबंधन को डेढ़ करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।


विद्याधाम मंदिर के न्यासी ट्रस्टी दिनेश शर्मा के अनुसार मेट्रो अधिकारियों से चर्चा हुई है। उन्होंने मंदिर की पार्किंग की जमीन प्रवेश एवं निकासी गेट के लिए मांगी है। फिलहाल मंदिर के मुख्य गेट को बचाकर निर्माण का प्रयास किया जाएगा। यदि किसी कारणवश गेट हटाना पड़ा तो उसके स्थान पर नया गेट बनाकर देने की सहमति भी मेट्रो प्रबंधन ने दी है।

बैंक की नई इमारत बनाई, बीएसएफ को मिलेगा नया गेट

बीएसएफ परिसर में बन रहे भूमिगत मेट्रो स्टेशन के लिए बीएसएफ ने कुछ जमीन स्थायी और कुछ अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई है। यहां भूमिगत मेट्रो निर्माण में बाधक स्टेट बैंक आफ इंडिया की पुरानी शाखा भवन को हटाकर मेट्रो प्रबंधन ने पास में ही बैंक की नई इमारत तैयार कर दी है। इसमें बैंक का संचालन शुरू हो चुका है। स्टेशन का कार्य पूर्ण होने के बाद मेट्रो प्रबंधन बीएसएफ का नया प्रवेश गेट एवं गार्ड रूम बनाकर देगा।

आरएपीटीसी, एयरपोर्ट, खाद्य आपूर्ति से भी मिली जमीन

मेट्रो प्रबंधन ने आरएपीटीसी एवं एयरपोर्ट प्रबंधन से भूमिगत मेट्रो निर्माण के लिए जमीन प्राप्त की है। शासकीय जमीनों के बदले मेट्रो प्रबंधन को कोई राशि नहीं देनी पड़ी। राज्य शासन के नियमों के तहत मेट्रो को जमीन आसानी से उपलब्ध हुई।

बड़ा गणपति मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए मेट्रो प्रबंधन ने वेयरहाउस कॉरपोरेशन की जमीन एवं कार्यालय लिया। इसके अलावा खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय की जमीन भी ली गई। इस प्रकार बड़ा गणपति पर भूमिगत स्टेशन के लिए मेट्रो को ढाई एकड़ जमीन मिली।

इसके बदले वेयर हाउस कारपोरेशन को बुढ़ानिया में शासकीय जमीन पर गोदाम निर्माण के लिए लागत दी गई। वहीं द्वारकापुरी थाने के पास शासकीय जमीन पर वेयर हाउस एवं खाद्य आपूर्ति विभाग का कार्यालय बनाने के लिए भी राशि उपलब्ध कराई गई।

बड़ा गणपति स्टेशन निर्माण में बाधक राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत दिए गए पट्टों पर रह रहे 16 परिवारों को भू-अर्जन अधिकारी के माध्यम से एक करोड़ 53 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। प्रत्येक पट्टाधारी परिवार को सात-सात लाख रुपये प्राप्त हुए।

मल्हारगंज थाना शिफ्ट करने पर खर्च हुए ढाई करोड़

naidunia_image

जिंसी बस स्टैंड स्थित इस बिल्डिंग में स्थानांतरित होगा मल्हारगंज थाना। फोटो - नईदुनिया

मल्हारगंज में छोटा गणपति भूमिगत मेट्रो स्टेशन बन रहा है। यहां से मल्हारगंज थाने को स्थानांतरित किया जाएगा। थाने की जमीन पर स्टेशन निर्माण के लिए करीब 80 पाइलिंग की जानी है। यह थाना अब जिंसी हाट मैदान के पास स्मार्ट सिटी कंपनी द्वारा वर्ष 2019 में निर्मित स्किल डेवलपमेंट सेंटर की इमारत में संचालित होगा।

अभी तक यह भवन अनुपयोगी था। इस इमारत के बदले मेट्रो प्रबंधन ने स्मार्ट सिटी कंपनी को दो करोड़ रुपये दिए। मौजूदा भवन को थाने के अनुरूप तैयार किया जाएगा।

naidunia_image

मेट्रो स्टेशन की जद में आ रहा मल्हारगंज थाना, फिलहाल यंहा थाना अब भी लगता है। फोटो - नईदुनिया

निगम को पार्किंग के दो करोड़, 16 दुकानों के 60 लाख

नगर निगम मुख्यालय परिसर के पास बन रहे भूमिगत स्टेशन में बाधक शिवाजी मार्केट पार्किंग के बदले नगर निगम को दो करोड़ रुपये दिए गए। स्टेशन के सामने स्थित शास्त्री मार्केट की 126 में से 16 दुकानें मेट्रो प्रोजेक्ट में बाधक हैं। इन 16 दुकानों के बदले मेट्रो प्रबंधन ने नगर निगम को 60 लाख रुपये की राशि दी है।

इन स्थानों पर भी ली जाएगी जमीन

  • रीगल भूमिगत मेट्रो स्टेशन : रानी सराय पुलिस कार्यालय परिसर में बने तीन पुलिस बैरक हटाए जाएंगे। रीगल के पास मिल्की वे वाली जमीन मेट्रो प्रबंधन को उपलब्ध होगी।
  • पलासिया भूमिगत मेट्रो स्टेशन : स्टेशन की ड्राइंग-डिजाइन अभी अंतिम नहीं है। यहां पुलिस थाने के पीछे बने पुलिस आवास हटाए जाएंगे। इसके बदले मेट्रो पुलिस प्रशासन के लिए नए आवास बनाएगा।
  • बंगाली भूमिगत मेट्रो स्टेशन : इसकी ड्राइंग-डिजाइन भी अंतिम नहीं है। यहां आईडीए की स्कीम नंबर 94 की जमीन पर भूमिगत स्टेशन बनेगा। वर्तमान में यहां मेट्रो का अस्थायी कार्यालय संचालित है।

शासकीय विभागों के आपसी समन्वय से इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है। ‘देवी’ के धाम विद्याधाम से मिलने वाली जमीन से न केवल बीएसएफ स्टेशन का प्रवेश सुगम होगा, बल्कि शहरवासियों को आधुनिक और जाम-मुक्त परिवहन की सुविधा भी मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें- 'न गटर जाएगी, न शटर... नीचे से मेट्रो निकल जाएगी', अब नहीं टूटेंगे मकान, नई 'नेटम' तकनीक से बनेगा छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन