• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Forest Encroachment in Indore: पुरानी कटाई को छिपाने और अतिक्रमण के लिए जंगल में ग्रामीण जला रहे थे पेड़ों के ठूंठ

Forest Encroachment in Indore: ट्रैक्टर जप्त कर लाए रेंजर से ग्रामीणों ने किया विवाद, वन विभाग ने दर्ज किया केस।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Sat, 02 Jul 2022 02:44:13 PM (IST)Updated Date: Sat, 02 Jul 2022 02:44:13 PM (IST)
Forest Encroachment in Indore: पुरानी कटाई को छिपाने और अतिक्रमण के लिए जंगल में ग्रामीण जला रहे थे पेड़ों के ठूंठ

Forest Encroachment in Indore: इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि। जंगल को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर वन विभाग ने इन दिनों मुहिम छेड़ रखी है। शुक्रवार को चार साल पुरानी अवैध कटाई छिपाने के लिए कुछ ग्रामीण जंगल में पेड़ों के ठूंठ में आग लगा रहे थे। घटना की जानकारी लगते ही चोरल और पर्यावरण रेंज का स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा। जहां ग्रामीण जंगल में अतिक्रमण करने का प्रयास कर रहे थे। बाद में पर्यावरण रेंजर ने एक ग्रामीण का ट्रैक्टर जप्त कर किया। गुस्साएं ग्रामीणों ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया और रेंजर पर डेंड से मारने का आरोप लगाया। हालांकि चोरल रेंज ने केस दर्ज कर लिया है।

दरअसल चोरल रेंज में आने वाले रसकुडिया वनक्षेत्र में कुछ ग्रामीण अतिक्रमण करने में लगे है। शुक्रवार को जंगल में कटे पेड़ों के ठूंठ जलाए जा रहे थे। चोरल रेंजर रविकांत जैन ने घटना के बारे में डीएफओ नरेंद्र पंडवा को जानकारी दी और अतिरिक्त स्टाफ मांगा। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने पर्यावरण शाखा और उड़ानदस्ता प्रभारी रेंजर योगेश यादव को तत्काल घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। यहां एक ग्रामीण पदम सिंह ने वनकर्मियों से विवाद कर लिया। जप्त करने के बाद रेंजर यादव ने खुद ट्रैक्टर चलाकर चोरल रेंज में खड़ा कर दिया। ग्रामीण भी पहुंचने लगे। वनकर्मियों को घेर लिया और अपशब्द कहने लगे।


रेंजर यादव ने एक ग्रामीण को धक्का दे दिया। फिर ग्रामीण सिमरोल थाने में रेंजर के खिलाफ शिकायत दर्ज करने गए और डेंड से मारने का आरोप लगाने लगे। चोरल रेंजर जैन का कहना है कि पूरे मामले में जांच चल रही है। वैसे ग्रामीण जंगल में अतिक्रमण करने के उद्देश्य से ठूंठ जलाते पकड़े गए है। वे बताते है कि कटाई कुछ वर्षों पुरानी है।

हटाई झोपड़ियां

महू रेंज में आने वाले मांगलिया गांव में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया गया। जहां छह हैक्टेयर जंगल की जमीन पर आठ परिवारों ने कब्जा कर रखा था। अस्थायी झोपड़ियां बनाई गई थी। सभी ग्रामीण चोरल से लगे बेका गांव के रहने वाले है। वन विभाग ने झोपड़ियों को हटाकर प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं गुरुवार को दो हैक्टेयर जंगल से भी अतिक्रमण हटाया।

मांगी है रिपोर्ट

अतिक्रमण को लेकर दल कार्रवाई कर रहा था। उस दौरान ग्रामीणों से विवाद हुआ है। इसे लेकर एसडीओ और रेंजर से रिपोर्ट मांगी है।वैसे कोई ताजी कटाई नहीं हुई है।

- नरेंद्र पंडवा, डीएफओ, इंदौर वनमंडल