• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

ब्लिंकिट और स्विगी की जैकेट पहन दोस्तों संग पहुंचा गर्लफ्रेंड को धमकाने, डाला दिया ज्वलनशील पदार्थ

पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी राज पाल की युवती से करीब तीन-चार साल से दोस्ती थी। पिछले पांच महीने से युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी।

By Mukesh MangalEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 02:08:43 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 02:20:22 PM (IST)
ब्लिंकिट और स्विगी की जैकेट पहन दोस्तों संग पहुंचा गर्लफ्रेंड को धमकाने, डाला दिया ज्वलनशील पदार्थ
इंदौर पुलिस ने युवती को धमकाने वालों को पकड़ा। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले
  2. मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची
  3. वारदात में इस्तेमाल बाइक, कपड़े और अन्य सामान भी जब्त किया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्रेमिका ने बातचीत बंद कर दी तो युवक ने उसे डराने के लिए ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। पुलिस पहले इसे एसिड अटैक की घटना समझकर जांच में जुटी और दो आरोपितों को पकड़ लिया। आरोपितों ने पहचान छिपाने के लिए आनलाइन डिलीवरी कंपनियों ब्लिंकिट और स्विगी की जैकेट पहन ली थी और दो बाइक से वारदात करने पहुंचे थे।

पुलिस के अनुसार 3 अक्टूबर की रात साकेत नगर में डाक्टर के क्लीनिक के बाहर युवती अपनी सहेली की कार में बैठी थी। इसी दौरान दो बाइक पर चार युवक पहुंचे। दो युवकों ने चेहरे ढंक रखे थे। बाइक चला रहे युवक ने ब्लिंकिट और पीछे बैठे युवक ने स्विगी की जैकेट पहन रखी थी। आरोप है कि इसी दौरान युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सोमवार को राजपाल और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया।


एसिड अटैक की योजना बनाई

पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी राज पाल की युवती से करीब तीन-चार साल से दोस्ती थी। पिछले पांच महीने से युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी। आरोपी शादी करना चाहता था, लेकिन युवती इसके लिए तैयार नहीं थी। पुलिस के अनुसार इसी बात से नाराज होकर उसने साथी के साथ मिलकर एसिड अटैक की योजना बनाई।

घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में दो बाइक पर चार युवक दिखाई दिए। पुलिस ने उनके हुलिए और बाइक के आधार पर जानकारी जुटाई। तकनीकी जांच के दौरान एक संदिग्ध का मोबाइल नंबर भी सामने आया। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

पुलिस ने ग्वालटोली क्षेत्र के राज पाल और उसके साथी अभिषेक उर्फ राजेश एक्केल को गिरफ्तार किया। एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। आरोपितों से पूछताछ कर पुलिस वारदात में शामिल अन्य युवकों की तलाश कर रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक, कपड़े और अन्य सामान भी जब्त किया है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में गर्लफ्रेंड को घुमाने के शौक में बना चोर, डुप्लीकेट चाबी से कर रहा था मालिक की कार चोरी; पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा