• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Department Alert: मौसम विभाग की चेतावनी बिजली गिर सकती है किसान सोयाबीन कटाई न करें

Weather Department Alert: मौसम विभाग के अनुसार इंदौर में दो दिन बारिश होने के आसार हैं।

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 04 Oct 2021 07:09:00 AM (IST)Updated Date: Mon, 04 Oct 2021 07:42:57 AM (IST)
Weather Department Alert: मौसम विभाग की चेतावनी बिजली गिर सकती है किसान सोयाबीन कटाई न करें

Weather Department Alert: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पिछले दो दिन में प्रदेश में देवास, बैतूल, विदिशा सहित अन्य जिलों में बिजली गिरने से करीब 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें ज्यादातर खेत पर काम करने वाले किसान है। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक अगले दो दिन इंदौर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में बिजली गिरने की संभावना है। ऐसे में हमारी किसानों से खासकर जो खेतों में सोयाबीन काटने के लिए जाते है। उन्हें सलाह है कि अगले दो दिन खेतों में सोयाबीन की कटाई करने न जाए।

अरब सागर से आ रही नमी के कारण शहर में दो दिन बारिश के आसार

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है और मानसून ट्रफ लाइन मध्य भारत से दक्षिण भारत तक जा रही है। इसके असर से अरब सागर से आ रही नमी आने से शहर में अगले दो दिन हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार है। रविवार को शहर के कई इलाकों में हल्की तो कही तेज पानी की बौछारे पड़ी। रविवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32 डिग्री दर्ज किया गया। वही न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.6 डिग्र्री दर्ज किया गया।