• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indore Temple Accident: सुनील सोलंकी को तलाशने में एनडीआरएफ को लगे छह घंटे

Indore Temple Accident: नगर निगम के पास मौजूद पंप काम ही नहीं कर पा रहे थे, जुगाड़ से बावड़ी का पानी निकाला तब मिला शव।

By Sameer DeshpandeEdited By: Sameer Deshpande
Publish Date: Fri, 31 Mar 2023 01:23:02 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Mar 2023 11:51:48 PM (IST)
Indore Temple Accident: सुनील सोलंकी को तलाशने में एनडीआरएफ को लगे छह घंटे

Indore Temple Accident: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। बालेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में बावड़ी की स्लैब टूटने के करीब 25 घंटे बाद सुनील सोलंकी का शव बावड़ी से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 36 हो गई। एनडीआरएफ की टीम को सुनील का शव निकालने में छह घंटे से ज्यादा समय लगा। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे बावड़ी में उतरे एनडीआरएफ के जवानों ने इशारा किया कि सुनील बावड़ी में भीतर फंसा है। टीम उस तक पहुंच गई है। इसके बाद शव को बाहर निकालने की मशक्कत शुरू हुई। करीब 20 मिनट बाद शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।

सुबह 6 बजे मिला था 35वां शव

शुक्रवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने बावड़ी में से 35वां शव निकाल लिया था। इसके बाद सुनील की तलाश शुरू हुई, लेकिन वह नहीं मिला। आखिर करीब सवा आठ बजे बावड़ी का पानी खाली करने का निर्णय लिया गया। दिक्कत यह थी कि नगर निगम के पास मौजूद पंप काम ही नहीं कर रहे थे। किसी तरह जुगाड़ कर पानी खाली कर दोबारा सुनील की तलाश शुरू हुई। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद भी जब सुनील नहीं मिला तो एक बार फिर बावड़ी से पानी खाली करने के प्रयास हुए। दोपहर करीब 12 बजे बावड़ी में उतरी एनडीआरएफ की टीम ने अधिकारियों को बताया कि एक शव मिला है।


बार-बार बावड़ी से निकालना पड़ा पानी

एनडीआरएफ जवानों ने बताया कि बावड़ी में पानी की आवक सतत बनी हुई थी। शुक्रवार सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक कई बार बावड़ी से पानी खाली करना पड़ा। बावड़ी में मलबा पड़ा होने की वजह से भी हम शव तक नहीं पहुंच पा रहे थे।

स्लैब टूटने के कुछ ही मिनट बाद होने लगी थीं मौतें

हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे वरिष्ठ डाक्टर सुभाष गर्ग ने बताया कि जिस वक्त वे यहां पहुंचे, कुछ लोग बावड़ी की सीढ़ियों पर बैठे हुए थे। भीतर अंधेरा था। जो लोग बावड़ी में गिरे थे उनकी आवाजें भी नहीं आ रही थी। आशंका है कि स्लैब टूटने से नीचे गिरे लोगों में से कुछ बावड़ी की सीढ़ियों के आसपास गिरे होंगे। इन लोगों ने सीढ़ियों पर बैठकर जान बचा ली, लेकिन जो सीधे दलदल में गिरे, उन्होंने हादसे के कुछ ही मिनट बाद दम तोड़ दिया। बावड़ी में 10-12 फीट तक बदबूदार गंदा पानी था। इससे उठने वाली जहरीली गैस की वजह से बावड़ी में गिरे लोगों में बेसुधी छाने लगी होगी और वे पानी में भीतर चले गए।

टूट गई पत्नी की आस

गुरुवार दोपहर जब हादसा हुआ था तब से ही सुनील की पत्नी अर्चना सोलंकी पति के मिलने की राह ताक रही थी। हादसे के बाद उन्होंने पति के मोबाइल पर फोन किया, वाट्स एप पर उन्हें सीन का मैसेज दिखा तो आस जगी थी कि शायद वे सकुशल बाहर आ जाएंगे। गुरुवार शाम होते-होते कुछ स्वजन सुनील द्वारा पहनी जाने वाली चप्पलें लाकर उन्हें दिखा रहे थे। देर रात तक वे अपने पति का इंतजार करती रही, वे उम्मीदों को टूटने नहीं देना चाहती थी। गुरुवार रात 12 बजे भी यही बोली- उम्मीद है शायद वो मिल जाएं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे जैसे ही सुनील का शव मिला तो अर्चना की आखिरी उम्मीद टूट गई। अर्चना ने बताया कि गुरुवार को घर में पूजन होने कारण वे मंदिर के हवन में शामिल नहीं हो सकी, सिर्फ सुनील ही गए थे।

बेलेश्वर मंदिर हादसा मृतकों की सूची

1 लक्ष्मी पति रतीलाल पटेल उम्र 70 पता 56 पटेल नगर

2. इंद्रकुमार पिता थामावदास हरवानी 53 पता 345 साधु वासवानी नगर

3. भारती कुकरेजा पति परमानंद कुकरेजा 58 वर्ष सी 2 साधु वासवानी नगर

4. जयवंती w/o परमानंद खूबचंदानी उम्र 84 , 13 ए स्नेह नगर

5. दक्षा पटेल w/o लक्ष्मीकांत पटेल 60 वर्ष पटेल नगर उम्र 6

6. मधु w/o राजेश भम्मानी उम्र 48 पता 41 सर्वोदय नगर

7. मनीषा मोटवानी पति अकाश मोटवानी पता 359 c साधु वासवानी नगर सिंधी कॉलोनी

8. गंगा पटेल पति गगन दास पता 58 पटेल नगर

9. कनक पटेल 32 वर्ष पटेल नगर

10. पुष्पा पटेल 49 वर्ष पटेल नगर

11 भूमिका ख़ानचन्दानी 31 वर्ष पटेल नगर

12.करिश्मा पिता राम वाधवानी उम्र 24 वर्ष निवासी 62 सर्वोदय नगर

13. वर्षा पाल w/o रवि पाल 35 वर्ष तीन इमली दाल मिल रोड इंदौर

14. लोकेश s/o सुरेश गुलानी 26 वर्ष, साधुवासवानी नगर

15. पिंटू s/o मंगल सिंह चौहान 38 वर्ष पटेल नगर

16. पुष्पा पाल w/o रामकरण पाल 60 वर्ष 19 साजन नागर दाल मिल रोड

17. शारदा बेन w/o केशवलाल 62 वर्ष 52/1 पटेल नगर परिजन

18. सुभाष पिता सुखलाला यावर उम्र 65 वर्ष पता 787 पंचशील नगर न्यू लोहा मंडी

19.महक बम्बनी d/o राजेश बम्बनी 13 वर्ष 41 सर्वोदय नगर

20. राजेंद्र अग्रवाल दशोरे45 पटेल नगर इंदौर

21. प्रियंका पटेल w/0 परेश पटेल 57 वर्ष पटेल नगर

22. तनिष्क पाल पुत्र रवि पाल 8 वर्ष सज्जन नगर दाल मिल रोड

23. हितांश s/o प्रेम खानचंदानी 2 वर्ष श्रीराम कालोनी लिंबोदी

24. कस्तूरबेन w/o मनोहर भाई पटेल 65 वर्ष पता 62 पटेल नगर

25. नंदकिशोर पिता मोहनदास मगवानी 52 पता 30/7 बीके सिंधी कॉलोनी

26. घनश्याम पिता नूतनदास पुरुषवानी 40 वर्ष 11/2 सिंधी कॉलोनी

27. जितेंद्र पिता रतन सिंह सोलंकी उम्र 28 वर्ष पता मंदिर चौकीदार जोबट अलीराजपुर

28. सुरेश पिता अर्जुजदास गुलानी 56 वर्ष पता 359 b साधुवासवानी नगर

29. विनोद पटेल s/o धनजी भाई पटेल 58 वर्ष 58 ए पटेल नगर

30. इंदर चांदकी s/o नारायण दास चांदकी 47 वर्ष 452 साधुवासवानी नगर इंदौर

31. जया बेन w/o गंगाराम पटेल 70 वर्ष 56 पटेल नगर,इंदौर

32. ऊषा गुप्ता w/o प्रहलाद दास गुप्ता 74 वर्ष 610 स्नेह नगर इंदौर

33. शारदा लाड w/o हरकचंद लाड 84 वर्ष स्नेह नगर इंदौर

34. रतन बेन w/o नांजी भाई पटेल 80वर्ष 47 पटेल नगर

35. सोमेश खत्री s/o कमल खत्री 11वर्ष सिंधी कॉलोनी गली नंबर 4

36. सुनील सोलंकी