
इंदौर। दुनिया भारत को उस देश के रूप में जानती है जहां क्रिकेट को धर्म की तरह पूजा जाता है। मगर इंदौर में वाकई इस खेल का भगवान की तरह पूजन होता है। स्थानीय होलकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हर साल नए सत्र की शुरुआत से पहले मुख्य क्यूरेटर समंदरसिंह चौहान की अगुआई में विकेट का पूजन होता है। फूलों की माला पहनाई जाती है, सुगंधित अगरबत्ती भी वैसे ही महकती है, जैसे मंदिरों में। पूजन का नारियल भी होता है और प्रसाद भी। सभी माथा टेककर आशीर्वाद लेते हैं। यह परंपरा सालों से है। सोमवार को विकेट का पूजन किया गया।
.jpg)
.jpg)
