इंदौर, नईदुनिया प्रतिनिधि Crime File Indore। हातोद थाना क्षेत्र में पत्नी ने अपने प्रेमी से पति की गला रेत कर हत्या करवा दी। सुबह करीब आठ बजे खेत में 27 वर्षीय जितेंन्द्र पुत्र ईश्वर चौधरी का शव एक खेत में पड़ा मिला। पहले तो शव की पहचान नहीं हो सकी बाद में किसी परिचित ने उसे पहचान लिया। पुलिस ने आरोपित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, पत्नी रंजना फरार है, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार आरोपित पत्नी रंजना शादी से पहले ही आरोपित से संबंध थे, करीब तीन साल पहले रंजना ने जितेन्द्र से शादी कर ली, आरोपित परिचित था इसलिए दोनों शादी के बाद भी मिलते रहे। दोनों आरोपितों ने शादी करने का विचार बनाया लेकिन पति के जीवित रहते हुए दोनों शादी नहीं कर सकते थे, इसलिए दोनों ने कई दिन पहले जितेन्द्र की हत्या की योजना बनाई थी। दोनों मौके की तलाश में थे। बताया कि दो दिन से जितेन्द्र लापता था। आरोपित किसी बहाने से जितेन्द्र को खेत पर ले गया और वहां धारदार हथियार से गला रेत दिया। दो दिन तक शव वहीं पड़ा था।
मंगलवार को सुबह मजदूर काम करने पहुंचे तो जितेन्द्र का खून से लथपथ शव देख कर घवरा गए। शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची, लगभग दो घंटे तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। आस-पास के गांव में सूचना दी तो ग्राम नोंगांव के एक व्यक्ति ने जितेन्द्र को पहचान लिए। इसके बाद भी दोपहर तक आरोपित अज्ञात थे, पुलिस ने पड़ताल की तो शक पत्नी पर गया। उसके बात पता चला कि कोई व्यक्ति पति की गैरमौजूदगी में घर आता जाता था, पुलिस ने पता लगाया तो वह परिचित निकला।
सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि जितेन्द्र की पत्नी बार बार मारने के लिए उकसा रही थी, घटना वाले दिन भी उसने कहा था कि हमारे बीच से कांटा कब निकलोगे। इसके बात उसने योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी। मृतक का मोबाइल आरोपित ने कहीं फेक दिया है उसको भी तलाश किया जा रहा है, मोबाइल मिलने के बाद घटना के बारे में और अधिक जानकारी मिलने की संभावना है।