• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर का काम होगा शुरू, प्रेस कॉम्प्लेक्स से LIG के बीच डलेंगी पाइल, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए प्रस्तावित एलिवेटेड कारिडोर परियोजना अब जमीन पर उतरती नजर आ रही है। इस कारिडोर के पहले चरण के काम की तैयारी पूरी ...और पढ़ें

By Kapil NileyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Wed, 18 Mar 2026 07:20:46 AM (IST)Updated Date: Wed, 18 Mar 2026 07:20:46 AM (IST)
इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर का काम होगा शुरू, प्रेस कॉम्प्लेक्स से LIG के बीच डलेंगी पाइल, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
प्रेस कॉम्प्लेक्स से एलिवेटेड कारिडोर का पाइलिंग का काम होगा शुरू।

HighLights

  1. इंदौर के ट्रैफिक को मिलेगी रफ्तार
  2. एलिवेटेड कॉरिडोर का पहला चरण
  3. 15 मीटर गहराई तक बनेगी नींव

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए प्रस्तावित एलिवेटेड कारिडोर परियोजना अब जमीन पर उतरती नजर आ रही है। एलआइजी चौराहे से नौलखा चौराहे तक बनने वाले इस कारिडोर के पहले चरण के काम की तैयारी पूरी हो चुकी है। प्रेस काम्प्लेक्स से एलआइजी चौराहे के बीच सड़क के दोनों ओर शेड लगाए जा चुके हैं, जिससे निर्माण कार्य में किसी तरह की बाधा न आए।

अधिकारियों के मुताबिक अगले सप्ताह से इस हिस्से में पिलर खड़े करने के लिए पाइलिंग का काम शुरू किया जाएगा। पाइलिंग किसी भी बड़े निर्माण की मजबूत नींव होती है। इसके तहत जमीन में 10 से 15 मीटर गहराई तक करीब 30 पाइल डाली जाएंगी, ताकि कारिडोर के पिलर मजबूत और सुरक्षित बन सकें।


पूरे प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार

पिछले 15 दिनों से एबी रोड पर पाइलिंग रिग मशीन तैयार खड़ी थी, जो अब सक्रिय होकर खुदाई का काम शुरू करेगी। जैसे-जैसे पाइलिंग पूरी होगी। उसी गति से पिलर निर्माण का काम भी आगे बढ़ेगा। इससे पूरे प्रोजेक्ट को रफ्तार मिलेगी। इस परियोजना को लेकर शहर के जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने भी अपनी राय दी है। कॉरिडोर के अन्य हिस्सों और विस्तार को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट भोपाल स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय भेजी गई है।

अब अंतिम निर्णय वहां से अनुमति मिलने के बाद लिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी की ब्रिज सेल की कार्यपालन यंत्री गुरमीत कौर भाटिया ने कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्यों को लेकर औपचारिकता पूरी हो चुका है। पहले चरण में प्रेस कॉम्प्लेक्स से एलआइजी तिराहे के बीच निर्माण किया जाएगा। जल्द ही काम शुरू करेंगे।

यह भी पढ़ें- MP के सरकारी स्कूलों में अब AI रोबोट लेगा बच्चों की क्लास, इंदौर के विजय नगर स्कूल से होगी शुरुआत, तकनीक से सुधरेगा शिक्षा का स्तर

कैसा होगा पूरा प्रोजेक्ट

करीब 6 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण एक साथ दो स्थानों से किया जाएगा। ताकि काम तय समय में पूरा हो सके। यह कॉरिडोर चार लेन का होगा। इससे वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए नौलखा, शिवाजी वाटिका और एलआईजी चौराहे पर रोटरी बनाई जाएगी। पहले योजना थी कि गिटार, गीता भवन और शिवाजी वाटिका चौराहों पर केवल एक-एक भुजा उतारी जाए, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।

पलासिया चौराहे पर भी रोटरी बनाने की योजना है, लेकिन यहां मेट्रो की अंडरग्राउंड लाइन होने के कारण अंतिम फैसला मेट्रो अधिकारियों से चर्चा के बाद ही लिया जाएगा। परियोजना पूरी होने पर शहरवासियों को जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।