• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Chocolate Day 2023: इंदौरी जुबां पर चढ़ा चाकलेटी स्वाद...पराठा, पिज्जा भी चाकलेटी

World Chocolate Day 2023: तेजी से मिठाई का स्थान ले रही चाकलेट, स्वाद के शहर में अब चाकलेट को लेकर भी नवाचार।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Fri, 07 Jul 2023 02:54:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Jul 2023 03:30:39 PM (IST)
World Chocolate Day 2023: इंदौरी जुबां पर चढ़ा चाकलेटी स्वाद...पराठा, पिज्जा भी चाकलेटी

World Chocolate Day 2023: इंदौर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। खाने-पीने के मामले में अपना इंदौर जितना आगे है, उतना ही अब व्यंजनों में नवाचार करने के मामले में भी। चाकलेट टेस्ट को ही ले लीजिए, इसमें भी इंदौरी चटोरों ने ऐसे-ऐसे नवाचार किए हैं कि अब यहां चाकलेटी पराठा, चाकलेटी पिज्जा और चाकलेटी चाय का स्वाद जुबां पर चढ़ा है। मजे की बात है कि मध्य प्रदेश में चाकलेट की सर्वाधिक खपत भी इंदौर में ही होती है। तो आइए आज विश्व चाकलेट दिवस पर जानते हैं कि आखिर इंदौर की जुबां पर यह चाकलेटी स्वाद किन-किन रूपों में चढ़ रहा है।

naidunia_image

इंदौर के लोग अब चाकलेट को सभी व्यंजनों में शामिल कर रहे हैं। यही वजह है कि यहां पिछले कुछ सालों में चाकलेट का बाजार दोगुना तक बढ़ गया है। साथ ही चाकलेट पसंद करने वालों के लिए इटली, स्विट्जरलैंड और दुबई से बड़ी मात्रा में चाकलेट मंगवाई जा रही हैं। यहां अब चाकलेट पराठा, सैंडविच और पिज्जा से लेकर चाय तक बनाई जा रही है।


100 से ज्यादा आइटम चाकलेट के

एक निजी चाकलेट कंपनी के आउटलेट मैनेजर गौरव कुमार ने बताया कि इंदौर की डिमांड पर चाकलेट में काफी नवाचार किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा चीजों में चाकलेट को शामिल किया जाए। इसी के चलते हमारे मीनू में सौ से अधिक आइटम चाकलेट के हैं। चाकलेट सैंडविच, चाकलेट पिज्जा, चाकलेट शेक, चाकलेट फ्रापे आदि चीजें इसमें शामिल हैं। साथ ही चाकलेट के गिफ्ट हैंपर्स भी तैयार किए जाते हैं। इनकी कीमत 10 हजार से 12 हजार तक होती है। हालांकि चाकलेट के प्रोडक्ट कम दामों में भी उपलब्ध हैं।

इंदौर में दोगुना हो गया चाकलेट का बाजार

व्यापारी विशाल सेतपाल बताते हैं, इंदौर में पांच-छह सालों में चाकलेट का व्यापार दोगुना तक बढ़ गया है। यहां देश में निर्मित होने वाली चाकलेट के अलावा विदेश से भी प्रोडक्ट मंगवाए जा रहे हैं। इसमें इटली का फरारो रेसर और दुबई की बरकीला चाकलेट की काफी डिमांड रहती है। वहीं स्विट्जरलैंड की लिंडट और हरशीज भी लोगों को खूब पसंद है। हरशीज ट्राइंगुलेर शेप में और बार्स में आती है। इनकी कीमत छह सौ से लेकर हजार तक होती है। हालांकि कैंडी की डिमांड कम हुई है लेकिन चाकलेट की बढ़ गई है।

तेजी से मिठाई का स्थान ले रही चाकलेट

छप्पन दुकान व्यापारी संघ के अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने बताया कि चाकलेट का मार्केट कोरोनाकाल के बाद काफी बढ़ गया है। इसकी वजह यह है कि अब लोगों ने मिठाइयों को चाकलेट से रिप्लेस कर दिया है। कोई भी त्योहार हो या बर्थडे हो, सभी अवसरों पर चाकलेट देने की प्रथा बन गई है। चाकलेट कंपनियों ने विज्ञापन के जरिए इसका बाजार काफी बढ़ा दिया है। अब 56 दुकान में भी चाकलेट की मटका कुल्फी, चाकलेट शेक और चाकलेट आइस्क्रीम की डिमांड रहती है। चाकलेट व्यापारी खुशाल दास बताते हैं, शुद्धता कारणों के चलते लोग मिठाई के बजाय लोग चाकलेट को पसंद करते हैं।