• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

इंदौर में जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर रील बनाने वाली युवती गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

लाइक्स और फालोअर्स बढ़ाने के चक्कर में सड़क पर ट्रैफिक रोककर रील बनाना एक युवती को भारी पड़ गया। जेब्रा क्रासिंग के बीच लेटकर वीडियो बनाने वाली युवती ...और पढ़ें

By Mukesh MangalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 23 Aug 2026 12:23:08 AM (IST)Updated Date: Sun, 23 Aug 2026 12:23:08 AM (IST)
इंदौर में जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर रील बनाने वाली युवती गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
लाइक्स-फॉलोअर्स के चक्कर में हवालात पहुंची युवती।

HighLights

  1. इंदौर पुलिस का सोशल मीडिया स्टार्स पर कड़ा प्रहार
  2. लाइक्स-फॉलोअर्स के चक्कर में हवालात पहुंची युवती
  3. सड़क पर स्टंट और रील बनाने वाली युवती गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। लाइक्स और फालोअर्स बढ़ाने के चक्कर में सड़क पर ट्रैफिक रोककर रील बनाना एक युवती को भारी पड़ गया। लैंटर्न चौराहा पर जेब्रा क्रासिंग के बीच लेटकर वीडियो बनाने और यातायात बाधित करने वाली युवती को तुकोगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती खुद को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताती है। उसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और युवती के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर कार्रवाई की।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल

एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया के अनुसार शुक्रवार को एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह लैंटर्न चौराहा स्थित जेब्रा क्रासिंग पर सड़क के बीचोंबीच लेटी नजर आ रही थी। उसके इस तरह सड़क पर लेटने के कारण कुछ समय के लिए वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ और ट्रैफिक भी रुक गया। युवती ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक लाइक्स और फालोअर्स हासिल करने के उद्देश्य से बनाया था।


पुलिसकर्मी ने दर्ज कराई एफआईआर

वीडियो पुलिस अधिकारियों की जानकारी में आने के बाद पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने साइबर एक्सपर्ट की मदद से युवती के इंटरनेट मीडिया अकाउंट की जांच करवाई। जांच के दौरान वीडियो से संबंधित युवती की पहचान प्रकृति राजेश गौर निवासी खजराना के रूप में हुई।

इसके बाद कमिश्नरेट के इंटेलिजेंस विंग में पदस्थ पुलिसकर्मी की शिकायत पर तुकोगंज थाने में युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

रील के लिए सड़क को बना दिया शूटिंग स्पॉट

पुलिस जांच में सामने आया कि युवती ने सामान्य यातायात वाले व्यस्त चौराहे को ही रील बनाने का स्थान बना लिया। जेब्रा क्रासिंग, जहां सामान्य तौर पर पैदल राहगीरों को सुरक्षित सड़क पार करने के लिए वाहन रोककर रास्ता दिया जाता है, उसी स्थान पर युवती लेट गई। इस दौरान उसका वीडियो बनाया गया और उसे सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया गया।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी युवती के इस कृत्य पर सवाल उठाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह यातायात नियमों का उल्लंघन करना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करता है।

यह भी पढ़ें- एमपी में रक्षाबंधन से पहले महंगाई का झटका, CNG के दाम ₹1.50 प्रति किलो बढ़े, 97.50 रुपए किलो हुआ नया रेट

पुलिस की नजर में रहेंगे ऐसे वीडियो

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि रील और शार्ट वीडियो बनाने के नाम पर सार्वजनिक स्थानों पर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खासकर व्यस्त चौराहों और मुख्य सड़कों पर स्टंट, खतरनाक तरीके से वीडियो शूट करने या जानबूझकर यातायात रोकने वाले लोगों की इंटरनेट मीडिया गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।