• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक साल पहले उज्जैन और इंदौर आई थी ज्योति मल्होत्रा, लेकिन वीडियो शेयर किए सिर्फ आने और जाने के

Jyoti Malhotra Spy Case: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा एक साल पहले उज्जैन और इंदौर आई थी। उसने अपने यूट्यूब चैनल पर उज्जैन और इंदौर के वीडियो शेयर किए, लेकिन दोनों शहरों में कहां-कहां घूमी इसका कोई वीडियो नहीं है।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 19 May 2025 10:35:54 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 May 2025 10:13:10 PM (IST)
एक साल पहले उज्जैन और इंदौर आई थी ज्योति मल्होत्रा, लेकिन वीडियो शेयर किए सिर्फ आने और जाने के
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की लग्जरी लाइफ स्टाइल पर जांच एजेंसियों की थी नजर।

HighLights

  1. जासूसी के आरोप में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा की उज्जैन और इंदौर यात्रा का खुलासा।
  2. पाकिस्तानी एजेंसी के संपर्क में थी ज्योति, मरियम नवाज के साथ वीडियो ने बढ़ाया शक।
  3. ज्योति मल्होत्रा की बाली यात्रा और लग्जरी लाइफ ने जांच एजेंसियों को कर दिया हैरान।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा करीब एक साल पहले उज्जैन और इंदौर भी आई थी। ज्योति के यूट्यूब चैनल ट्रेवल विथ जो पर ये वीडियो हैं। पहला वीडियो (23 मार्च 2024) हिसार से उज्जैन की रेल यात्रा का है और दूसरा वीडियो (26 मार्च 2024) इंदौर से दिल्ली की बस यात्रा का है।

खास बात यह है कि उज्जैन और इंदौर में कई टूरिस्ट प्लेस होने के बावजूद ज्योति ने केवल यहां आने और यहां से जाने के वीडियो ही शेयर किए हैं। दोनों शहरों में वो कहां-कहां घूमी इसका कोई वीडियो उसने शेयर नहीं किया है।


naidunia_image

अभी तक हुआ यह खुलासा

हरियाणा के हिसार की रहने वाली ज्योति की पाकिस्तानी हाईकमिशन में दानिश से दोस्ती थी। इसी के जरिए वो कई बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ज्योति के पाकिस्तानी एजेंसी के संपर्क में होने की बात सामने आई है।

ज्योति मल्होत्रा की लग्जरी लाइफ को देखते और पाकिस्तानी और चीन का वीजा तुरंत मिलने पर यह जांच एजेंसी की निगाह पर थी। इसी के साथ ज्योति ने अपने यूट्यूब चैनल पर मरियम नवाज के साथ एक वीडियो शेयर किया था। जांच एजेंसियां इस बात से हैरान थी कि आखिर भारत की कोई आम यूट्यूबर मरियम तक कैसे पहुंच गई।

naidunia_image

हाल ही बाली गई थी ज्योति

ज्योति मल्होत्रा हाल ही में बाली गई थी, उसने वहां अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल के वीडियो भी शेयर किए हैं। ज्योति की लाइफ स्टाइल देख इस बात की आशंका है कि उसे कहीं से फंडिंग मिल रही थी। एजेंसियां अभी इसकी जांच कर रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।