• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

जिप्प फ्यूल सर्विस से इंदौर में घर बैठे मिलेगा डीजल, जनरेटर, मशीनों के लिए वॉट्स एप मैसेज करने पर पहुंचेगा आपके पास

यह होम डिलीवरी सेवा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डीलर ने पलसीकर कॉलोनी स्थित पेट्रो फिलिंग स्टेशन से शुरू की गई है। इंदौर पेट्रोल डीलर्स एसोस...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 09:48:19 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 09:48:19 AM (IST)
जिप्प फ्यूल सर्विस से इंदौर में घर बैठे मिलेगा डीजल, जनरेटर, मशीनों के लिए वॉट्स एप मैसेज करने पर पहुंचेगा आपके पास
घर बैठे मिलेगा डीजल। (एआई इमेज)

HighLights

  1. इंदौर में प्रदेश में पहली बार ‘जिप्प फ्यूल’ नाम से डीजल की होम डिलीवरी सेवा शुरू की गई है
  2. डीजल पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन द्वारा अनुमोदित सुरक्षा कैन में सुरक्षित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा
  3. यह डीजल के परिवहन और स्टोरेज संबंधी सरकारी मानकों के अनुरूप है

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर शहर में अब घर बैठे डीजल मिलना शुरू हो गया है। इसके लिए आपको बस वॉट्स एप पर एक मैसेज भर करना होगा और डीजल आपके पास पहुंच जाएगा। इंदौर में प्रदेश में पहली बार ‘जिप्प फ्यूल’ नाम से डीजल की होम डिलीवरी सेवा शुरू की गई है।

यह होम डिलीवरी सेवा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डीलर ने पलसीकर कॉलोनी स्थित पेट्रो फिलिंग स्टेशन से शुरू की गई है। इंदौर पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और पेट्रो फिलिंग स्टेशन के संचालक राजेंद्र सिंह वासु ने बताया कि इस सेवा का शुभारंभ 19 जून को किया गया है। ग्राहकों को डीजल पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन द्वारा अनुमोदित सुरक्षा कैन में सुरक्षित रूप से उपलब्ध कराया जाएगा। यह डीजल के परिवहन और स्टोरेज संबंधी सरकारी मानकों के अनुरूप है।


डीजल लेने वाले कई उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था

मध्य एशिया में युद्ध की परिस्थितियों के चलते पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति व्यवस्था में समस्या आने के बाद डीजल वितरण के नियमों को सख्ती से लागू किया गया था। इस दौरान कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए गए थे। इसमें से एक यह भी था कि डीजल केवल वाहनों में दिया जाएगा। इसके साथ ही केवल अनुमोदित कंटेनरों में ही डीजल देने की व्यवस्था भी लागू की गई थी। इसके चलते जनरेटर, कृषि उपकरण, निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली मशीनों और औद्योगिक जरूरतों के लिए डीजल लेने वाले कई उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

राजेंद्र सिंह वासु ने बताया कि इसी समस्या के समाधान के लिए यह सेवा शुरू की गई है, जिससे उपभोक्ताओं को सुरक्षित और नियमानुसार डीजल उपलब्ध कराया जा सके। उनका दावा है कि यह इंदौर ही नहीं बल्कि प्रदेश की पहली ‘जिप्प फ्यूल’ सेवा है।

ग्राहक वाट्स एप नंबर से करेंगे ऑर्डर

इस सेवा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को वाट्स एप नंबर 8839818718 पर ऑर्डर करना होगा। चैटबॉट ग्राहकों को डीजल की मात्रा, डिलीवरी का पता, पसंदीदा समय और भुगतान विकल्प चुनने की सुविधा देगा।

चार घंटे में डिलीवरी का दावा

शुरुआती चरण में यह सेवा इंदौर शहर के अधिकांश क्षेत्रों में उपलब्ध रहेगी। मांग और दूरी के आधार पर ग्राहकों को अधिकतम चार घंटे में डीजल की आपूर्ति करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक डिलीवरी वाहन में प्रमाणित माप उपकरण लगाए गए हैं, जिनमें पांच लीटर क्षमता का कैलिब्रेटेड माप यंत्र भी शामिल है। इससे ग्राहकों को ऑर्डर की गई डीजल की सटीक मात्रा मिलने की गारंटी रहेगी।

क्या जानते हैं आजादी के समय कितनी थी पेट्रोल-डीजल की कीमत? 1928 में खुला देश का पहला पेट्रोल पंप; जानिए भारत के तेल बाजार की कहानी