• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इटारसी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bomb in Train: सिकंदराबाद एक्सप्रेस में बम होने की त‍ीन पर्चिंया मिलने से हड़कंप, अफवाह निकली

इटारसी जंक्‍शन पर ट्रेन को खाली कराया गया। प्‍लेटफार्म सील। ट्रेन की सर्चिंग में अब तक कोई विस्‍फोटक सामग्री नहीं मिली।

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sun, 10 Jul 2022 02:06:28 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 Jul 2022 05:22:39 PM (IST)
Bomb in Train: सिकंदराबाद एक्सप्रेस में बम होने की त‍ीन पर्चिंया मिलने से हड़कंप, अफवाह निकली

इटारसी नवदुनिया प्रतिनिधि। ईद के दिन जयपुर से सिकंदराबाद जाने वाली 19713 सिकंदराबाद एक्सप्रेस के स्लीपर और एसी कोच में बम होने की सूचना वाली तीन पर्चियां मिलने से हड़कंप मच गया। मंडीदीप-भोपाल के बीच पर्चियां मिलने की खबर यात्रियों ने टीटीई को दी, टीटीई की सूचना पर रेलवे कंट्रोल ने आरपीएफ-जीआरपी को अलर्ट किया। इटारसी में पूरी ट्रेन को खाली कराकर बम निरोधक दस्ते ने तलाशी ली, किसी तरह का विस्फोटक या बम न मिलने की तसल्ली के बाद 3:58 मिनट पर ट्रेन को यहां से रवाना किया गया। बम होने की खबर मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों और यात्रियों की सांसें थम गई थीं। सुरक्षा जांच की वजह से तीन घंटे ट्रेन यहां खड़ी रही। प्लेटफार्म दो एवं तीन को पुलिस ने पूरी तरह खाली करा दिया था, खानपान स्टालों के वेंडरों को भी हटाया गया।

बर्थ और कांच पर चिपकी थी पर्चियां

राजस्थान निवासी युवक प्रवीण शर्मा को एस-6 कोच के शौचालय में लगे शीशे पर दो पर्चियां मिली थीं, इस पर लिखा था कि ट्रेन में बम है, मेरे परिवार की जान खतरे में है, प्लीज हेल्प.. इसके अलावा एसी कोच की बर्थ पर एक महिला को ही इसी तरह की पर्ची मिली। सूचना पर ट्रेन के इटारसी आते ही पूरी ट्रेन खाली कराने के बाद यात्रियों को दूसरे प्लेटफार्म पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक डा. गुरूकरन सिंह, एएसपी अवधेश प्रताप सिंह, एसडीओपी महेन्द्र सिंह चौहान, टीआइ रामसनेही चौहान, आरपीएफ इंचार्ज देवेन्द्र कुमार के साथ करीब 40 पुलिसकर्मियों की टीम और बीडीएस अमले ने पूरी ट्रेन की तलाशी ली, पूरी तसल्ली करने के बाद ट्रेन को तीन घंटे बाद 3:58 मिनट पर यहां से रवाना किया गया।


थम गईं सांसें

ट्रेन दोपहर 12:58 मिनट पर प्लेटफार्म तीन पर आकर खड़ी हुई, तभी पुलिस जवानों ने कोच खाली कराना शुरू कर दिया, पहले यात्री मामले से अनजान थे, जब बम की खबर पता चली तो यात्रियों की सांसें थम गईं। अपना लगेज छोड़कर सारे यात्री दूसरे प्लेटफार्मो पर चले गए। जांच होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

शरारत या सनसनी का इरादा

पर्ची में जिस तरह की भाषा का उपयोग किया गया है, आशंका है कि किसी व्यक्ति ने सनसनी फैलाने या शरारत करने के उद्देश्य से पर्चियां डाली हैं, चलती ट्रेन में ही यह हरकत की गई है, जिससे रेलवे में हड़कंप मच गया। इसके पहले भी इटारसी में इस तरह की आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें मोबाइल पर ट्रेन को उड़ाने की धमकी दी गई है, हालांकि पर्ची फेंकने का मामला पहली दफा सामने आया है।

अफवाह निकली

ट्रेन में बम होने की तीन पर्चियां यात्रियों के हाथ लगी थीं, मामला संवेदनशील था, इसलिए पूरी ट्रेन को खंगाला गया, किसी भी तरह की विस्फोटक सामग्री या बम नहीं मिला है। सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को

इटारसी स्‍टेशन पर जयपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप, पुलिस ने खाली कराए दो कोच#Bombintrain #itarsinews #MPNews pic.twitter.com/iJ5OSrIAl1

— NaiDunia (@Nai_Dunia) July 10, 2022

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।