• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इटारसी

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इटारसी की निशानेबाज प्रीति रजक ने रचा इतिहास, भारतीय सेना में पहली महिला सूबेदार बनीं

दिसंबर 2022 में सेना में शामिल हुई थीं प्रीति रजक। चीन के हांगझू में आयोजित 19वे एशियाई खेलों में ट्रैप महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर सेना ने...और पढ़ें

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Sun, 28 Jan 2024 12:30:32 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jan 2024 12:30:32 PM (IST)
इटारसी की निशानेबाज प्रीति रजक ने रचा इतिहास, भारतीय सेना में पहली महिला सूबेदार बनीं
प्रीति रजक (लाल कैप में)।

इटारसी, नवदुनिया प्रतिनिधि। देश की महिलाओं के साथ ही नगर के खिलाड़ियों के लिए भी रविवार का दिन एक खुशियों से भरी खबर लेकर आया। इटारसी को यह गौरव का क्षण दिलाया है निशानेबाज प्रीति रजक ने। प्रीति भारतीय सेना में पहली महिला सूबेदार बनाई गई हैं। इससे पहले भारतीय हाकी टीम के सितारे विवेक सागर प्रसाद को भी बड़ी सफलता मिल चुकी है। ओलिंपियन विवेक को मप्र सरकार ने डीएसपी बनाया था।

चैंपियन शूटर हैं प्रीति

प्रीति की इस उपलब्धि से उनके स्वजन बेहद खुश हैं। उन्होंने बताया कि प्रीति 22 दिसंबर 2022 को सैन्य पुलिस कोर में सेना में शामिल हुईं। शूटिंग अनुशासन में हवलदार के रूप में सेना में नामांकित पहली मेधावी खिलाड़ी थीं। अब वह गौरव का क्षण आया, जब प्रीति रजक प्रमोशन पाकर भारतीय सेना में सूबेदार का पद संभालने वाली पहली महिला बन गई हैं। प्रीति रजक एक चैम्पियन ट्रैप शूटर हैं। उनके लिए भारतीय सेना ने कहा कि यह भारतीय सेना के साथ-साथ देश की महिलाओं के लिए गर्व का क्षण है, जब ट्रैप शूटर हवलदार प्रीति रजक सूबेदार के पद पर पदोन्नत किया गया है।


मध्यमवर्गीय परिवार से हैं

प्रीति शहर के मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। बचपन से वे पढ़ाई के साथ साथ निशानेबाजी की तैयारी कर रही थीं। प्रीति ने कई देशों में हुई स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन का भारत का नाम रोशन किया। उनकी उपलब्धि के आधार पर भारतीय सेना ने उन्हें देश की पहली महिला सूबेदार बनाया है। उनकी उपलब्धि नारी शक्ति का एक बेहतरीन उदाहरण है।

पेरिस में ले रहीं प्रशिक्षण

प्रीति ने चीन के हांगझू में आयोजित 19 वे एशियाई खेलों में ट्रैप महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था। सेना ने उनके इस असाधारण प्रदर्शन के आधार पर पहली आउट ऑफ टर्न पदोन्नति से सम्मानित किया है। प्रीति वर्तमान में पेरिस ओलंपिक 2024 की तैयारी के लिए आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट में प्रशिक्षण ले रही हैं।