• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इटारसी

इटारसी से नागपुर सिर्फ 4 घंटे में, 5451 करोड़ का प्रोजेक्ट 2028 तक होगा पूरा, 160 KM/H की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

मध्य एवं दक्षिण भारत के रेल मार्ग को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नागपुर-इटारसी के बीच 308 किलोमीटर लंबी चौथी रेलवे लाइन का निर्माण कार्य तेजी से जारी ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 10:31:25 AM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 10:31:25 AM (IST)
इटारसी से नागपुर सिर्फ 4 घंटे में, 5451 करोड़ का प्रोजेक्ट 2028 तक होगा पूरा, 160 KM/H की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
इटारसी-नागपुर के बीच चौथी रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा (AI तस्वीर)

HighLights

  1. इटारसी-नागपुर के बीच चौथी रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा
  2. 5,451 करोड़ की महत्वाकांक्षी योजना से बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
  3. माल ढुलाई की लागत में भी प्रति क्विंटल लगभग 150 रुपये की राहत

डिजिटल डेस्क, इटारसी। मध्य एवं दक्षिण भारत के रेल मार्ग को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नागपुर-इटारसी के बीच 308 किलोमीटर लंबी चौथी रेलवे लाइन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। 5,451 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के तहत वर्तमान में सर्वेक्षण, भूमि अधिग्रहण और विभिन्न पुलों व सुरंगों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। भारतीय रेलवे का लक्ष्य इस परियोजना को वर्ष 2028 तक पूरा करने का है।

इस नई रेल लाइन के शुरू होने से बीना से नागपुर तक कुल 544 किलोमीटर के रेलखंड पर यातायात क्षमता में भारी इजाफा होगा। इससे इटारसी से नागपुर के बीच यात्रा का समय घटकर 4 घंटे रह जाएगा, जिससे यात्रियों के करीब 1 घंटे के समय की बचत होगी। इसके अलावा, माल ढुलाई की लागत में भी प्रति क्विंटल लगभग 150 रुपये की राहत मिलने का अनुमान है।


धाराखोह से मरामझिरी घाट के दुर्गम पहाड़ी व जंगल वाले क्षेत्रों को काटकर 4 आधुनिक डबल-ट्रैक सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। 14 मीटर चौड़ी और 10 मीटर ऊंची ये सुरंगें बिना ब्लास्टिंग के पहाड़ी कटिंग तकनीक से तैयार की जा रही हैं।

इनमें सीमेंटेड ट्रैक और आपातकालीन स्थितियों के लिए इमरजेंसी बॉक्स की व्यवस्था रहेगी। बता दें कि पहली सुरंग 575 मीटर, दूसरी सुरंग 221 मीटर, तीसरी सुरंग 239 मीटर तथा चौथी सुरंग 584 मीटर है। इस रेलखंड पर 415 छोटे पुल, 36 बड़े पुल, 74 अंडरब्रिज और 2 ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं।

प्रशासनिक प्रगति एवं इटारसी जंक्शन का विस्तार

रोजाना 140 से ज्यादा ट्रेनों की आवाजाही वाले इटारसी जंक्शन पर वर्तमान में केवल 7 प्लेटफॉर्म हैं, जिससे ट्रेनों को आउटर पर रोकना पड़ता है। 3 नए प्लेटफॉर्म (कुल 10) बनने से ट्रेनों की वेटिंग खत्म होगी।

परियोजना के प्रमुख लाभ

चौथी लाइन चालू होने से गाड़ियों को आउटर या लूप लाइन पर रोकने की समस्या खत्म होगी। सिग्नलिंग के समय में कमी आने से बिजली की खपत घटेगी और रेलवे कर्मचारियों पर काम का अतिरिक्त दबाव भी कम होगा। (अशोक कटारे, सेवानिवृत्त मुख्य यातायात निरीक्षक, रेलवे)