• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इटारसी

एमपी के रेल यात्रियों को राहत, त्योहारी सीजन में पुणे और मुंबई से गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।

By Arvind SharmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 05:54:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 05:54:46 PM (IST)
एमपी के रेल यात्रियों को राहत, त्योहारी सीजन में पुणे और मुंबई से गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइम टेबल
त्योहारों में भीड़ से निपटने के लिए रेलवे की तैयारी।

HighLights

  1. त्योहारों में भीड़ से निपटने के लिए रेलवे की तैयारी
  2. पितृपक्ष-त्योहारों के लिए स्पेशल ट्रेनें रद्द नहीं होंगी
  3. रानी कमलापति से गया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

नईदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें इटारसी सहित भोपाल मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। पुणे–गोरखपुर स्पेशल 9 अक्टूबर से 21 नवंबर तक और मुंबई सीएसएमटी–गोरखपुर स्पेशल 9 अक्टूबर से 20 नवंबर तक संचालित होगी।

भीड़ से निपटने के लिए रेलवे की तैयारी

गाड़ी संख्या 01415/01416 पुणे–गोरखपुर–पुणे दैनिक स्पेशल का संचालन पुणे से 9 अक्टूबर से 21 नवंबर और गोरखपुर से 10 अक्टूबर से 22 नवंबर तक किया जाएगा। इस ट्रेन के कुल 44 फेरे होंगे। पुणे से यह ट्रेन सुबह 6:50 बजे रवाना होकर दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा होते हुए इटारसी रात 9:10 बजे पहुंचेगी और 9:20 बजे रवाना होगी। इसके बाद भोपाल 11:15/11:25 बजे, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा और बस्ती होते हुए शाम 4 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।


वापसी में गाड़ी संख्या 01416 गोरखपुर से शाम 5:30 बजे रवाना होगी। इटारसी दोपहर 12:10 बजे पहुंचेगी, इसके बाद खंडवा, भुसावल, मनमाड, अहमदनगर होते हुए अगले दिन सुबह 3:30 बजे पुणे पहुंचेगी। इस ट्रेन में छह शयनयान, छह सामान्य, चार वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और दो एसएलआरडी सहित कुल 18 आईसीएफ कोच रहेंगे।

मुंबई–गोरखपुर स्पेशल के 43 फेरे

गाड़ी संख्या 01079/01080 मुंबई सीएसएमटी–गोरखपुर–मुंबई सीएसएमटी दैनिक स्पेशल मुंबई से 9 अक्टूबर से 20 नवंबर और गोरखपुर से 11 अक्टूबर से 22 नवंबर तक चलेगी। इसके कुल 43 फेरे होंगे।

मुंबई सीएसएमटी से रात 10:30 बजे रवाना होने वाली ट्रेन दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल और खंडवा होते हुए इटारसी दोपहर 1:05 बजे पहुंचेगी और 1:15 बजे रवाना होगी। इसके बाद भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद होते हुए सुबह 10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में गोरखपुर से दोपहर 2:30 बजे रवाना होकर यह ट्रेन इटारसी सुबह 8:40 से 8:45 बजे के बीच ठहरेगी। इसके बाद खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, ठाणे और दादर होते हुए रात 12:40 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी। इस ट्रेन में 12 शयनयान, छह सामान्य, चार वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और दो एसएलआर सहित कुल 24 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे।

पितृपक्ष में गया जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन

पितृपक्ष के दौरान गया जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने रानी कमलापति–गया–रानी कमलापति के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01661/01662 दोनों दिशाओं में तीन-तीन ट्रिप चलेगी। ट्रेन का इटारसी में दोनों दिशाओं में ठहराव रहेगा, जिससे नर्मदापुरम और आसपास के श्रद्धालुओं को गया जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी।

27 सितंबर से शुरू होंगे फेरे

गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति–गया पितृपक्ष स्पेशल 27 सितंबर, 2 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को रानी कमलापति स्टेशन से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन नर्मदापुरम शाम 4:34 बजे और इटारसी शाम 5:05 बजे पहुंचेगी तथा 5:25 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन और अनुग्रह नारायण रोड होते हुए दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- 20 साल बाद एमपी की सड़कों पर लौटेगी सरकारी बस, भगवा रंग में फिर चलेंगी 15 हजार नई बसें, इस दिन मिलेगी सौगात

वापसी में इटारसी दोपहर 2:05 बजे

गाड़ी संख्या 01662 गया–रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल 30 सितंबर, 5 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को गया से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और पिपरिया होते हुए इटारसी दोपहर 2:05 बजे पहुंचेगी और 2:25 बजे रवाना होगी। इसके बाद नर्मदापुरम होते हुए शाम 4:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

24 कोच की रहेगी ट्रेन

पितृपक्ष स्पेशल में यात्रियों की सुविधा के लिए चार सामान्य श्रेणी, 12 शयनयान, चार वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और दो एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच लगाए जाएंगे।