• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इटारसी

MP में खौफनाक 'हिट एंड रन'... तेज रफ्तार कार ने 8 साल की मासूम को रौंदा, 5 फीट हवा में उछली बच्ची

राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर गोकुल नगर खेड़ा इलाके में सड़क पार कर रही 8 साल की एक बच्ची को एक तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना का वीडियो स...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 19 Feb 2026 07:45:12 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Feb 2026 07:45:12 PM (IST)
MP में खौफनाक 'हिट एंड रन'... तेज रफ्तार कार ने 8 साल की मासूम को रौंदा, 5 फीट हवा में उछली बच्ची
MP में खौफनाक 'हिट एंड रन'

HighLights

  1. 8 साल की बच्ची को कार ने रौंदा, CCTV में कैद हादसा
  2. 5 फीट हवा में उछली मासूम, भोपाल हमीदिया रेफर
  3. इटारसी-भोपाल मार्ग पर कार की तलाश में जुटी पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी। गुरुवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर गोकुल नगर खेड़ा इलाके में सड़क पार कर रही 8 साल की एक बच्ची को एक तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना का वीडियो सड़क किनारे लगे खुफिया कैमरे में कैद हो गया है। अभी तक पुलिस कार चालक का पता नहीं लगा सकी है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। इधर गंभीर रूप से घायल बच्ची को प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर किया गया है।

CCTV में कैद हुई खौफनाक टक्कर, 5 फीट हवा में उछली मासूम

जानकारी के अनुसार खेड़ा क्षेत्र से निकले हाईवे पर आठ साल की बच्ची सड़क क्रॉस करने के लिए खड़ी हुई थी, तभी वह दौड़ते हुए सड़क पार करती है, इस बीच इटारसी से भोपाल की दिशा में जा रही कार बच्ची को बुरी तरह रौंद देती है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कार की टक्कर लगते ही बच्ची हवा में करीब 5 फीट उछल गई, उसके बाद वह कार की चपेट में आकर 15-20 फीट तक घिसटती नजर आ रही है।


हादसे के बाद फरार हुआ चालक, पुलिस तलाश में जुटी

हादसे में जख्मी बच्ची को बचाने या उसका इलाज कराने के लिए कार चालक नहीं रुकता है, वह अपनी तेज रफ्तार से सीधे सड़क पर भाग जाता है। अब इस कार का पता लगाने के लिए पुलिस इस मार्ग पर लगे अन्य खुफिया कैमरों से तलाश करने में जुटी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची करीब 5 फीट हवा में उछल गई और फिर 15–20 फीट तक सड़क पर रगड़ाती चली गई।

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी

गंभीर रूप से घायल बच्ची शिवन्या रावत को स्वजन तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर आए, बाद में हालत नाजुक होने पर उसे पहले जिला अस्पताल इसके बाद भोपाल स्थित हमीदिया रेफर किया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि शिवन्या के सिर, चेहरे और छाती में गंभीर चोट आई है। उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।

सदमे में मजदूर परिवार, रिहायशी इलाके में मातम

बच्ची के पिता राजू रावत खेड़ा में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। इस घटना के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है। बच्ची के परिवार वालों के पास इलाज कराने के लिए भी ज्यादा रुपये नहीं हैं। जिस स्थान पर हादसा हुआ है वह रिहायशी क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में गौ पालक यदुवंशी परिवार निवास करते हैं।

यह भी पढ़ें- बेटे ने की माता-पिता और छोटे भाई की बेरहमी से हत्या, बाद में पूरी रात लाश के पास ही बैठा रहा