• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इटारसी

इटारसी की सड़क पर दो पाड़ों में खूनी भिड़ंत... 1 घंटे तक हाईवे पर लगा जाम, दमकल की बौछारें भी बेअसर

बुधवार दोपहर कृषि उपज मंडी गेट के सामने खेड़ा के पास दो पाड़ों (भैंसों) की आपसी भिड़ंत के कारण एक घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा।

By Arvind SharmaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 06:32:29 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 06:32:29 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इटारसी की सड़क पर दो पाड़ों में खूनी भिड़ंत... 1 घंटे तक हाईवे पर लगा जाम, दमकल की बौछारें भी बेअसर
इटारसी की सड़क पर दो पाड़ों में खूनी भिड़ंत

HighLights

  1. कृषि उपज मंडी गेट के सामने दो पाड़ों की लड़ाई से लगा जाम
  2. पटाखे फोड़ने और दमकल की पानी की बौछारों के बाद भी नहीं हटे
  3. एक घंटे बाद एक पाड़ा हटा, तब सामान्य हुआ हाईवे का यातायात

नवदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी। बुधवार दोपहर कृषि उपज मंडी गेट के सामने खेड़ा के पास दो पाड़ों (भैंसों) की आपसी भिड़ंत के कारण एक घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क के बीचों-बीच दोनों भैंसों के भिड़ने से मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थम गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गुस्साए भैंसों का आक्रोश इतना ज्यादा था कि यहां पहुंची नगर पालिका की दमकल द्वारा पानी की तेज बौछार फेंकने के बावजूद दोनों का युद्ध खत्म नहीं हुआ।

दमकल व पानी के टैंकर की बौछारें भी साबित हुईं बेअसर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों भैंसें काफी देर तक एक-दूसरे पर हमला करती रहीं। सड़क से उन्हें हटाने के लिए स्थानीय लोगों ने कई प्रयास किए। लोगों ने लकड़ियां बरसाईं और पटाखे भी फोड़े, लेकिन दोनों भैंसें अपनी जगह से हटने को तैयार नहीं हुईं। स्थिति को देखते हुए पानी के टैंकर और दमकल वाहन की मदद भी ली गई। पानी की तेज बौछारों से दोनों को अलग करने का प्रयास किया गया।


हाईवे पर फंसे रहे राहगीर, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

करीब एक घंटे से अधिक समय तक चले इस घटनाक्रम के बाद आखिरकार एक पाड़ा वहां से हट गया, जिसके बाद हालात सामान्य हो पाए। दोनों मवेशियों की लड़ाई की वजह से हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया था, हादसे के डर से कोई भी लड़ाई के बीच से निकलने की हिम्मत नहीं कर पाया। लड़ाई खत्म होने के बाद यातायात दोबारा सामान्य हो सका। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहन चालक और राहगीर परेशान होते रहे। भैंसों की भिड़ंत देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। इस लड़ाई का बहुप्रसारित हुआ वीडियो भी जमकर चर्चाओं में रहा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।