यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jabalpur News : रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में 200 कम्प्यूटर की आधुनिक लैब बनेगी
Jabalpur News : शैक्षणिक कार्य को उन्नत बनाने के लिए कम्प्यूटर लैब का निर्माण कराया जा रहा है।
Publish Date: Wed, 29 May 2024 07:47:02 AM (IST)Updated Date: Wed, 29 May 2024 07:47:02 AM (IST)
HighLights
- रुसा योजना में 20 करोड़ रुपये का अनुदान।
- शिक्षक कर्मियों की कार्यकुशलता बढ़ाने पर खर्च होगी राशि।
- आइटी से जुड़ी जानकारी से अपग्रेड होंगे।
Jabalpur News : नईदुनिया प्रतिनिधि,जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में 200 कम्प्यूटर की आधुनिक लैब बनाई जाएगी ताकि विद्यार्थी यहां पर आइटी से जुड़ी जानकारी से अपग्रेड हो सके। मंगलवार को भोपाल में पीएम रूसा योजना से जुड़ी बैठक हुई। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से कुलसचिव डा. दीपेश मिश्र यहां से शामिल हुए। उन्होंने बताया कि 20 करोड़ रुपये का अनुदान रूसा के माध्यम से मिलेगा।
शैक्षणिक कार्य को उन्नत बनाने के लिए कम्प्यूटर लैब का निर्माण कराया जा रहा है
इस योजना में इस बार अनुदान राशि का उपयोग निर्धारित कार्य में ही व्यय करना होगा। इसके तहत शिक्षक और कर्मचारियों की कार्य कुशलता बढ़ाने, छात्रों को प्रभावी और रोजगार परख शिक्षा देने संबंधी कार्य में यह राशि व्यय होगी। शासन ने विश्वविद्यालयों को आइसीटी योजना में अधिक से अधिक कार्य करने की बात कही। इसी के तहत शैक्षणिक कार्य को उन्नत बनाने के लिए कम्प्यूटर लैब का निर्माण कराया जा रहा है।