• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर-रीवा शटल में अब एसी की बढ़ेगी सुविधा, स्लीपर भी जुड़ेगा, रायपुर इंटरसिटी में चार कोच की वृद्धि

यह दोनों बदलाव अगले माह के पहले सप्ताह से होंगे। इससे आने वाले त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी। यात्रियों के लिए यात्रा आस...और पढ़ें

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 07:34:05 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 07:34:05 PM (IST)
जबलपुर-रीवा शटल में अब एसी की बढ़ेगी सुविधा, स्लीपर भी जुड़ेगा, रायपुर इंटरसिटी में चार कोच की वृद्धि
एसी थ्री-टियर इकोनामी कोच बढ़ने से किफायती एसी यात्रा का विकल्प भी विस्तार पाएगा।

HighLights

  1. तीन अक्टूबर से जबलपुर-रीवा शटल एलएचबी रैक से
  2. चार अक्टूबर से इंटरसिटी में अतिरिक्त तीन जनरल कोच
  3. बढ़ेगी सीट क्षमता और यात्रियों को मिलेगी ज्यादा सुविधा

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर से रीवा और रायपुर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अगले महीने से जबलपुर से चलने वाली दो ट्रेनों की कोच संरचना में बड़े बदलाव की तैयारी की है। जबलपुर-रीवा-जबलपुर शटल में अब तक केवल चेयरकार की सुविधा थी, लेकिन तीन अक्टूबर से एलएचबी रैक के साथ इसमें एसी कोच बढ़ेंगे और स्लीपर कोच भी जुड़ेगा।

सामान्य कोच बढ़ने से आम और दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी

जबलपुर-रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में चार अक्टूबर से चार कोच स्थायी रूप से बढ़ाए जाएंगे। इनमें एक एसी थ्री-टियर इकोनामी और तीन सामान्य (जनरल) श्रेणी के कोच शामिल हैं। सामान्य कोच बढ़ने से आम और दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। इन बदलाव से दोनों ट्रेनों में सीट क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों को ज्यादा सुविधा मिलेगी।


शटल का बदलेगा पूरा रैक

गाड़ी संख्या 11705/11706 जबलपुर-रीवा-जबलपुर शटल का संचालन अब पारंपरिक आईसीएफ रैक के स्थान पर आधुनिक एलएचबी रैक से किया जाएगा। वर्तमान में यह ट्रेन 23 कोच के साथ चलती है। इसमें 15 सामान्य, पांच चेयरकार द्वितीय श्रेणी, एक एसी चेयरकार तथा दो लगेज एवं ब्रेक वैन हैं। यानी अभी यात्रियों के लिए स्लीपर श्रेणी उपलब्ध नहीं है।

नया संयोजन 22 एलएचबी कोच का होगा

तीन अक्टूबर से नया संयोजन 22 एलएचबी कोच का होगा। इसमें एक एसी टू-टियर, दो एसी थ्री-टियर, एक एसी थ्री-टियर इकोनामी, एक एसी चेयरकार, एक स्लीपर, चार चेयरकार द्वितीय श्रेणी, 10 सामान्य श्रेणी और दो गार्ड सह लगेज-ब्रेक वैन शामिल होगी।

इंटरसिटी में बढ़ेंगे चार कोच

गाड़ी संख्या 11702/11701 जबलपुर-रायपुर-जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में चार अक्टूबर से चार अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़े जाएंगे। इनमें एक एसी थ्री-टियर इकोनामी और तीन सामान्य श्रेणी के कोच शामिल हैं। वर्तमान में इंटरसिटी 18 कोच के रैक के साथ संचालित होती है।

इकोनामी कोच बढ़ने से किफायती एसी यात्रा का विकल्प भी

सात जनरल, आठ चेयरकार द्वितीय श्रेणी, एक एसी चेयरकार, एक स्लीपर, एक सेकेंड एसी फर्स्ट एवं दो एसी थ्री-टियर कोच सहित लगेज व ब्रेक वैन शामिल हैं। तीन अतिरिक्त सामान्य कोच जुड़ने से सामान्य यात्रियों के लिए सीटिंग क्षमता बढ़ेगी। वहीं एसी थ्री-टियर इकोनामी कोच बढ़ने से किफायती एसी यात्रा का विकल्प भी विस्तार पाएगा।

त्योहारी सीजन में मिलेगी राहत

रेलवे ने रायपुर इंटरसिटी में लगातार बढ़ते यात्री भार और मांग को देखते हुए चार अतिरिक्त जोड़ने का निर्णय किया है। वहीं, जबलपुर-रीवा के बीच चलने वाली शटल ट्रेन के रैक और कोच संरचना में परिवर्तन से यात्रियों को इस ट्रेन में स्लीपर के साथ एसी टू-टियर, एसी थ्री-टियर और एसी इकोनामी जैसी अतिरिक्त श्रेणियों में यात्रा का विकल्प मिलेगा।

उच्च गति पर बेहतर संचालन की सुविधा भी

एलएचबी कोच आधुनिक डिजाइन के होने से सुरक्षा, आराम और उच्च गति पर बेहतर संचालन की सुविधा भी मिलती है। यह दोनों बदलाव अगले माह के पहले सप्ताह से होंगे। इससे आने वाले त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी। यात्रियों के लिए यात्रा आसान बनेगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगी, अधिकारी के 1.53 लाख और दुकानदार के 39 हजार रुपये उड़ाए