
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सुहागी हनुमान मंदिर के पास सोमवार रात 11:30 बजे पत्रकार उमेश शुक्ला एडिटर बंदे भारत न्यूज़ चैनल दिल्ली के ऊपर अचानक हुए हमले के आरोपी दबोच लिए गए।
एक आरोपी अभिषेक पटेल निवासी सुहागी को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और दूसरा आरोपी का नाम दिनेश गोटिया उसने बताया है वह अभी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।
इसके साथ ही जो इस घटना का जो मास्टरमाइंड है उसके बारे में भी अभी खबर पुलिस को नहीं लग पाई घटना मास्टरमाइंड ने घटना क्यों करणों का पता नहीं चल पाया।
इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देशन में एडिशनल एसपी सिटी मनीष भारद्वाज अधारताल सीएसपी राजेश्वरी कौरव, अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार अधारताल की टीम 3 दिन से लगातार रातों दिन काम कर रही थी।
पत्रकार उमेंश शुक्ला पर सोमवार सुहागी में रात 11:30 में हमले की संदर्भ में दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है पुलिस आगे कार्रवाई रही है
संपत उपाध्याय पुलिस अधीक्षक
एडिशनल एसपी सिटी पुलिस भारद्वाज घटनास्थल सुहागी गए थे उन्होंने लगभग 45 मिनट वीडियो फुटेज और इधर लोगों से घटना के बारे में पताशाजी की।