• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात कराने के मामले में कार्रवाई, सोनोग्राफी और पैथालाजी लैब के संचालक दोनों डाॅक्टर गिरफ्तार

भ्रूण लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात की शिकायत मिलने पर दो महिला आरक्षक गर्भवती बनकर सेंटर पहुंची थीं। जहां 15 हजार रुपये लेकर भ्रूण लिंग परीक्षण और बाल...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 11:26:27 PM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 11:33:04 PM (IST)
जबलपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात कराने के मामले में कार्रवाई, सोनोग्राफी और पैथालाजी लैब के संचालक दोनों डाॅक्टर गिरफ्तार
अवैध गर्भपात कराने वालों की धरपकड़। - सांकेतिक एआई फोटो।

HighLights

  1. सोनोग्राफी और पैथालाजी लैब के संचालक पकड़ाए।
  2. अवैध गर्भपात कराने के मामले में कार्रवाई की गई।
  3. इस सेंटर से जुड़ी महिला एजेंट की तलाश जारी है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। भ्रूण लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात के मामले में आरोपित आधारताल के सरल एक्स-रे एवं पैथोलाजी के संचालक सतीश अग्रवाल और मालवीय चौक के आरके डिजिटल एक्सरे सोनोग्राफी कलर डाप्लर सेंटर के संचालक राजेंद्र अग्रवाल को ओमती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि बाद में कोर्ट ने दोनों आरोपितों को जमानत पर रिहा कर दिया। सोमवार को पुलिस ने इनके सेंटरों पर छापेमारी की थी।

जांच के दौरान अवैध भ्रूण लिंग परीक्षण एवं गर्भपात में महिला एजेंट डाली जायसवाल उर्फ खुशी की भूमिका सामने आई है, जो फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

भ्रूण लिंग परीक्षण और अवैध गर्भपात की शिकायत मिलने पर दो महिला आरक्षक गर्भवती बनकर सेंटर पहुंची थीं। जहां 15 हजार रुपये लेकर भ्रूण लिंग परीक्षण और बालिका होने पर गर्भपात का सौदा तय हुआ।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों सेंटर को सील कर दिया। राजेंद्र अग्रवाल और महिला एजेंट डाली के मोबाइल फोन की जांच करने पर उसमें भ्रूण परीक्षण और गर्भपात संबंधित कई संदिग्ध फोटो मिले। इसके बाद मंगलवार को दोनों डाक्टर व महिला एजेंट के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई थी।