
Jabalpur News : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। फिल्म मोहेंजोदारो की शूटिंग भेड़ाघाट में हो चुकी है। इसमें अभिनेता ऋतिक रोशन का मगरमच्छ से लड़ाई को फिल्माया गया था। अशोका, बॉबी, मछली जल की रानी आदि की शूटिंग यहां हो चुकी है। पिछले दिनों फिल्म अक्कड़-बक्कड़ फिल्म की भी शूटिंग हो चुकी है। शाहरुख खान के बैनर रेड चिली के अंतर्गत फिल्म अशोका की शूटिंग भी हुई थी. इस फिल्म के हीरो तो शाहरुख खान थे लेकिन वे यहां नहीं आ पाए थे, जबकि फिल्म की हीरोइन करीना कपूर आईं थीं और कई दिनों तक शूटिंग की थीं। जबलपुर में बालीवुड की बीते जमाने की अभिनेता राजकपूर की फिल्म जिस देश में गंगा बहती है के अलावा, शाहरुख खान की अशोका, ऋतिक रोशन की मोहनजुदारो, डंकी सहित अन्य बड़े पर्दों की फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी हैं।
गत वर्षों से लगातार जबलपुर और जिले के आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य फिल्म जगत को भा रहा है। यही कारण है कि यहां छोटे से लेकर बड़े पर्दे की फिल्में, डाक्यूमेंट्री और वेबसीरीज की सूटिंग हो रही हैं। शहर में बालीवुड अभिनेता मुकेश खन्ना और उनकी टीम द्वारा फिल्म 'प्यार करोगे प्यार मिलेगा' की शूटिंग शुरू की गई है।
उल्लेखनीय है कि जबलपुर में विश्व प्रसिद्ध भेड़ाघाट सहित डुमना नेचर रिजर्व और जिले के आसपास अपार प्राकृतिक सौंदर्य क्षेत्र भरे पड़े हैं। जहां विश्व प्रसिद्ध फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी हैं।
फिल्म से जुड़े कलाकार और निर्देशकों ने बताया कि जबलपुर में उन्होंने कई प्राकृतिक सौंदर्य से भरे क्षेत्र देखे हैं। यहां शूटिंग की संभावनाएं अपार हैं। यहां कलाकारों की भी कमी नहीं है। दिसंबर 2022 में डंकी फिल्म की 3 दिन की शूटिंग भेड़ाघाट में हुई थी।