• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

जबलपुर में कार से तीन लाख रुपये से भरा बैग चोरी, ई-रिक्शा में वृद्धा का मंगलसूत्र पार

आशंका जताई कि साथ बैठी महिलाओं ने ही धक्का-मुक्की के दौरान चेन चोरी की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 08:45:35 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 08:45:35 PM (IST)
जबलपुर में कार से तीन लाख रुपये से भरा बैग चोरी, ई-रिक्शा में वृद्धा का मंगलसूत्र पार
पुलिस संदेहियों की तलाश और पूछताछ में जुटी है। प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

  1. मदन महल और गढ़ा में वारदात
  2. दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज
  3. सीटीवी से तलाश में जुटी पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। शहर में चोरी की दो वारदातों ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है। मदन महल थाना क्षेत्र में कार में रखा तीन लाख रुपये से भरा बैग चोरी हो गया, जबकि गढ़ा में ई-रिक्शा में सफर कर रही 70 वर्षीय वृद्धा के गले से दो तोला वजनी सोने की चेन पार कर दी गई। दोनों मामलों में पुलिस ने बुधवार रात एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस संदेहियों की तलाश और पूछताछ में जुटी है।

पंचर बनाने गए, कार से बैग गायब

मदन महल पुलिस के अनुसार महानद्दा निवासी आशीष चौईठवानी (39) की प्लाईवुड की दुकान है। दुकान बंद करने के दौरान उनके दोस्त देवेंद्र टेकचंदानी कार से पहुंचे। आशीष ने दिनभर की बिक्री के तीन लाख रुपये बैग में रखकर कार की डिक्की में रख दिए।


...तो कार में रखा रुपयों से भरा बैग गायब था

दोनों आगे बढ़े, तभी एक युवक ने कार पंचर होने की जानकारी दी। इसके बाद वे कार लेकर बस स्टैंड क्षेत्र पहुंचे और मॉडल रोड स्थित ए टू जेड एलायमेंट में पंचर बनवाने लगे। कुछ देर के लिए कार छोड़कर जाने के बाद जब लौटे, तो कार में रखा रुपयों से भरा बैग गायब था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक युवक बैग ले जाते दिखाई दिया।

गर्भवती होने का बहाना बनाकर सरकाया, चेन चोरी

गढ़ा पुलिस के अनुसार भारत कॉलोनी निवासी लता शर्मा (70) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सर्जरी वार्ड की सेवानिवृत्त इंचार्ज हैं। बुधवार को वे गोरखपुर गई थीं और वहां से ई-रिक्शा में सवार होकर लौट रही थीं। उनके बाजू में एक महिला बैठी थी। महिला ने साथ बैठी दूसरी महिला को गर्भवती बताते हुए लता से थोड़ा सरकने के लिए कहा।

गले से लॉकेट लगी दो तोला वजनी सोने की चेन गायब थी

इस दौरान दोनों महिलाओं के बीच धक्का-मुक्की होती रही। एलआईसी के पास ई-रिक्शा से उतरने के बाद लता ने देखा कि उनके गले से लॉकेट लगी करीब दो तोला वजनी सोने की चेन गायब थी। उन्होंने आशंका जताई कि साथ बैठी महिलाओं ने ही धक्का-मुक्की के दौरान चेन चोरी की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- राजनाथ सिंह बोले -'नई दुनिया' की नई चुनौती के लिए तैयार है देश, रक्षा उत्पादन में प्रमुख हब बनेगा जबलपुर