• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pune Porsche Accident Case : पुणे में हादसे में मृत अश्वनी कोष्‍टा और अनीश ने घर आने के लिए बुक किया था टिकट, यह बनाया था प्‍लान

Pune Porsche Accident Case : कंपनी से फोन आ गया जिसकी वजह से उन्‍हें वापस पुणे जाना पड़ा।

By Dheeraj kumar BajpaiEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 23 May 2024 10:05:37 AM (IST)Updated Date: Thu, 23 May 2024 12:38:13 PM (IST)
Pune Porsche Accident Case : पुणे में हादसे में मृत अश्वनी कोष्‍टा और अनीश ने घर आने के लिए बुक किया था टिकट, यह बनाया था प्‍लान

HighLights

  1. वापस आने का इंतजार घर के लोगों को बड़ी बेसब्री के साथ था।
  2. अश्वनी कोष्‍टा को 18 जून और अनीश को 10 को आना था।
  3. 18 जून को पिता के जन्मदिन पर आने का वादा किया था।

Pune Porsche Accident Case : नई दुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर: जबलपुर की अश्वनी कोष्‍टा और उमरिया पाली के अनीश ने जून में आने के लिए प्‍लान बनाकर टिकट बुक किया था। अश्वनी कोष्‍टा ने 18 जून और अनीश ने 10 को आने के लिए प्‍लान बनाया था, लेकिन पुणे के कल्याणी नगर में 17 वर्षीय किशोर की पोर्श कार की टक्‍कर से मोटरसाइकिल सवार दोनों युवा इंजीनियरों की मौत हो गई। दरअसल, पुणे में कुछ आवश्यक कार्य था जिसके लिए उसे इमरजेंसी में बुलाया गया था।

कंपनी से फोन आया जिससे वापस पुणे जाना पड़ा

पुणे में सड़क हादसे का शिकार हुआ अनीश पिछले महीने ही पाली से गया था। दरअसल वह छुट्टी में आया हुआ था और इसी दौरान कंपनी से फोन आ गया जिसकी वजह से उसे वापस पुणे जाना पड़ा। पुणे में कुछ आवश्यक कार्य था जिसके लिए उसे इमरजेंसी में बुलाया गया था। घर के लोगों ने बताया कि पुणे जाने के बाद अनीस अपने काम में जुट गया था।


अनीश ने जून में छुट्टी पर आने की जानकारी दी थी

पुणे से अक्सर वह अपने घर पर फोन किया करता था और इसी दौरान कुछ दिन पहले ही उसने अगले महीने यानी जून में छुट्टी पर आने की जानकारी दी थी। संभवतः इसके लिए अनीश ने रिजर्वेशन भी कर लिया था और 10 जून के बाद उसे पाली आना था। अनीश के वापस आने का इंतजार घर के लोगों को बड़ी बेसब्री के साथ था, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि अनीस नहीं आ पाएगा और उसकी मौत की खबर आ जाएगी।

14 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाने जबलपुर आई थी

अश्वनी के पिता ने बताया कि वह 14 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाने जबलपुर आई थी। अब 18 जून को मेरे जन्मदिन पर आने का वादा किया था। इसके लिए अश्वनी ने टिकट भी बुक करा ली थी। घर में पिता के जन्‍मदिन की खुशी मनाने के लिए लिए रोज बात करती थी। यह करेंगे, वह करेंगे लेकिन, भगवान को कुछ और ही मंजूर था। अश्वनी ने दसवीं और बारहवीं में 99 प्रतिशत हासिल किया था। उसने ज्ञान गंगा कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद नौकरी के लिए पुणे चली गई, जहां पर उसने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी की।

पुणे के कल्याणी नगर में मोटरसाइकिल सवार दो युवा इंजीनियरों को टक्कर मार दी थी

रविवार तड़के 17 वर्षीय किशोर अपनी पोर्श कार से पुणे के कल्याणी नगर में मोटरसाइकिल सवार दो युवा इंजीनियरों को टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो थी। मरने वालों में शहर की युवा इंजीनियर अवनि कोष्टा भी है। पुलिस का दावा है कि किशोर ने घटना के समय शराब पी रखी थी। हादसे के बाद उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया जहां से कुछ घंटे के बाद ही उसे जमानत मिल गई थी। जमानत के बाद यह मामला तूल पकड़ लिया था। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना में शामिल लग्जरी पोर्श कार का स्थायी पंजीकरण मार्च से लंबित था।