Health Tips : हमारे दांतों की तरह मसूड़े भी बहुत अहम हैं। अगर ये मजबूत न हों तो आपके दांत भी हिलने लगते हैं। अपने दांतों को नुकसान से बचाना है तो मसूड़ों को स्वस्थ रखें। ओरल कैविटी की ठीक से देखभाल करें। अगर आप तंबाकू या सिगरेट का ज्यादा सेवन करते हैं तो आपके मसूड़े जल्दी कमजोर हो सकते हैं। शरीर में विटामिन सी की कमी, मुंह में तंबाकू या सिगरेट के कारण गंदगी और हार्मोनल बदलाव आदि की वजह से भी मसूड़े कमजोर हो जाते हैं। इसलिए यह बहुत आवश्यक है कि हमें मसूड़ों को मजबूत करने के उपाय पता होने चाहिए। मसूड़े, दातों की सुरक्षा और न्यूट्रिशन का सबसे महत्वपूर्ण काम करते हैं। मसूड़ों से खून आना, मसूड़ों का मोटा होना और सूजन आ जाना, प्लाक का जमा होना और मुंह से दुर्गंध आना यह सभी दांत रोग के लक्षण हैं। यह गैर जिम्मेदारी दांतों और मसूड़ों के नुकसान का कारण बन सकती है।
कमज़ोर मसूड़ों को मजबूत ऐसे बनाएं
मसूड़ों के रोगों का उपचार ज़रूरी है। अगर आपको मसूड़ों में थोड़ी भी तक़तीफ़ है तो अपने दंत चिकित्सक के संपर्क कीजिए। दंत चिकित्सक ही टैटार को हटा सकता है और मसूड़े की सूजन कम कर सकता है। निम्नलिखित उपायों से आप घर में भी काफी हद तक मसूड़ों कि देखभाल कर सकते हैं।
-हर छह महीने में दांतों की जांच जरूर करवाएं, इससे दांतों में हो रही कैविटी का पता चल सकेगा और दर्द की परेशानी दूर होगी।
-दांतों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए फिटकरी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं, यह दांतों के दर्द से राहत देने में मदद करता है।
-इसके साथ ही बेहतर दांतों के लिए नीम के पत्तों का सेवन जरूर करें, यह भी दर्द को दूर करने में मदद करता है।
-सेंसिटिव दांतों के लिए स्पेशल टूथपेस्ट का उपयोग करें, यह दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करेगा।
-एक्स्ट्रा साफ्ट ब्रश इस्तेमाल करें, कड़े टूथब्रश दांतों को कमजोर कर सकते हैं।
-बहुत से लोगों को पेंसिल से काम करते वक्त पेंसिल चबाने का भी शौक होता है, ऐसे में यह दांतों को कमजोर करके उनके दर्द का सबसे बड़ा कारण होता है।
-सुपारी खाने वालों को दांतों में दर्द की समस्या हो सकती है, सुपारी खाने से दांत घिस जाते हैं और सेंसिटिविटी हो जाते हैं।