• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

अब डिग्री और मार्कशीट पर 'इंडिया' की जगह लिखा जाएगा 'भारत', रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का ऐतिहासिक कदम

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति के साथ-साथ एक ऐतिहासिक परिवर्तन के कारण ...और पढ़ें

By Pankaj TiwariEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 10:10:03 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 10:10:03 PM (IST)
अब डिग्री और मार्कशीट पर 'इंडिया' की जगह लिखा जाएगा 'भारत', रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का ऐतिहासिक कदम
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की उपाधियों पर 'इंडिया' की जगह अंकित हुआ भारत।

HighLights

  1. रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की उपाधियों पर 'इंडिया' की जगह अंकित हुआ भारत
  2. राष्ट्रपति की उपस्थिति में रविवार को होने वाले दीक्षा समारोह में की जाएंगी वितरित
  3. जनवरी 2025 से ही पत्राचार में 'भारत' लिख रहा RDVV, पहल को मिली सराहना

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का रविवार को होने वाला दीक्षा समारोह इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति के साथ-साथ एक ऐतिहासिक परिवर्तन के कारण भी विशेष बन गया है। विश्वविद्यालय ने पहली बार अपनी उपाधियों, अंकसूची, स्वर्ण पदक और प्रमाण-पत्रों पर 'इंडिया' के स्थान पर आधिकारिक रूप से 'भारत' शब्द अंकित किया है। भारतीय पहचान और सांस्कृतिक अस्मिता को केंद्र में रखकर किए गए इस परिवर्तन से दीक्षा समारोह को नई पहचान मिलेगी।

आधिकारिक दस्तावेजों में 'भारत' शब्द की शुरुआत

कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने जनवरी, 2025 से अपने पत्राचार और आधिकारिक दस्तावेजों में 'भारत' शब्द का उपयोग शुरू कर दिया था। बता दें, 21 जून को आयोजित 36वें दीक्षा समारोह की राज्यपाल व कुलाधिपति मंगुभाई पटेल अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


यह भी पढ़ें- NEET Re-Exam से पहले महू में सुरक्षा में चूक, परीक्षा केंद्र पर लगे कैमरे चोरी, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार

भारतीयता के प्रति प्रतिबद्धता और परंपरा

प्रो. वर्मा ने बताया कि भारतीय पहचान और सांस्कृतिक मूल्यों को प्राथमिकता देने की इस पहल को व्यापक सराहना भी मिली। उन्हें प्रयागराज महाकुंभ में सम्मानित भी किया गया था। उपाधियों और प्रमाण पत्रों पर 'भारत' अंकित करना विश्वविद्यालय की भारतीयता के प्रति प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण कदम है। प्रो. वर्मा के अनुसार इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने सबसे पहले अपने आधिकारिक दस्तावेज में 'भारत' शब्द का प्रयोग शुरू किया था। उसी परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है।